November 29, 2026

उत्तराखंड में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीएम धामी ने सड़कों, मंदिरों के सौंदर्यीकरण और हेलीपैड निर्माण सहित करोड़ों की योजनाओं को दी मंजूरी,,,

उत्तराखंड में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीएम धामी ने सड़कों, मंदिरों के सौंदर्यीकरण और हेलीपैड निर्माण सहित करोड़ों की योजनाओं को दी मंजूरी,,,

​देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों और विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए अपनी विभिन्न घोषणाओं के क्रियान्वयन हेतु करोड़ों रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत योजनाओं में मंदिरों व मेला स्थलों के सौंदर्यीकरण, सड़कों के सुधारीकरण, हेलीपैड निर्माण, सिंचाई गूल और सामुदायिक भवन निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

​सड़क, मार्ग सुदृढ़ीकरण एवं पुलों के कार्य

मुख्यमंत्री ने यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए कई प्रमुख सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है:

  • ​पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर: ऊधमसिंह नगर के किच्छा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पं. गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय परिसर की अवशेष सड़कों के सुधार हेतु ₹422.11 लाख स्वीकृत किए गए हैं।
  • ​पिरान कलियर (हरिद्वार): सीसी मार्ग एवं इंटरलॉकिंग रोड निर्माण के लिए कुल ₹249.32 लाख की स्वीकृति देते हुए प्रथम किश्त के रूप में ₹161.20 लाख जारी किए गए हैं।
  • ​गदरपुर (ऊधमसिंह नगर): गणेशपुर से लंकुरा बाजावाला होते हुए रमपुरकाजी तक मार्ग के सुदृढ़ीकरण हेतु ₹242.38 लाख मंजूर किए गए हैं।
  • ​डीडीहाट (पिथौरागढ़): थल-सत्सिलिंग मोटर मार्ग (राजमार्ग-60) के किमी 143.930 पर डांगोली-दाड़िमखेत सहित विभिन्न संपर्क मार्गों के श्रेणी-बी से श्रेणी-ए में उच्चीकरण हेतु ₹111.92 लाख की स्वीकृति दी गई है।
  • ​डोईवाला (देहरादून): थानों रेंज के अंतर्गत जॉलीग्रांट सैंज चौकी से जुड्डी गांव होते हुए कालूवाला को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण के लिए कुल ₹98.75 लाख (प्रथम किश्त ₹59.25 लाख) मंजूर किए गए हैं।
  • ​मसूरी एवं चम्पावत: मसूरी विधानसभा के वार्ड संख्या-9 आर्यनगर की आंतरिक सड़कों, नालियों और सुरक्षात्मक कार्यों हेतु ₹56.76 लाख तथा चम्पावत के ग्राम पंचायत कठाड़ कमेला के मुख्य मार्गों पर सीसी व इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण के लिए ₹55.16 लाख स्वीकृत किए गए हैं।

​मंदिरों एवं मेला स्थलों का होगा सौंदर्यीकरण

धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास के तहत कई मंदिरों के जीर्णोद्धार को हरी झंडी मिली है:

  • ​चम्पावत: ग्राम पंचायत ढकना बडोला में श्री ऐड़ी ब्यानधुरा भूमिया मेला स्थल के सौंदर्यीकरण हेतु ₹109.88 लाख स्वीकृत किए गए हैं।
  • ​नई टिहरी: बौराड़ी स्थित नवदुर्गा मंदिर की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण के लिए कुल ₹100 लाख (प्रथम किश्त ₹60 लाख) का अनुमोदन मिला है।
  • ​कर्णप्रयाग (चमोली): उत्तराखंड के एकमात्र दानवीर कर्ण मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु कुल ₹99.71 लाख (प्रथम किश्त ₹59.82 लाख) मंजूर किए गए हैं।
  • ​डीडीहाट (पिथौरागढ़): रसैपाटा में पौराणिक भगवती मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹59.57 लाख स्वीकृत हुए हैं।
  • ​केदारनाथ (रुद्रप्रयाग): सिल्ला बामण गांव स्थित साणेश्वर मंदिर, सिद्धपीठ आशुतोष महादेव, तुंगेश्वर महादेव मंदिर फलासी एवं महड़ महादेव मंदिर महड़गांव के सौंदर्यीकरण हेतु ₹49.94 लाख की मंजूरी दी गई है।

​हेलीपैड, भवन और सिंचाई परियोजनाओं को भी मिली मंजूरी

  • ​हेलीपैड निर्माण: जनपद उत्तरकाशी के पुरोला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड मोरी के ग्राम फिताड़ी में हेलीपैड निर्माण के लिए ₹107.98 लाख स्वीकृत किए गए हैं।
  • ​जाट भवन निर्माण: देहरादून के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कारगी चौक में जाट भवन निर्माण हेतु अवशेष धनराशि ₹125 लाख का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
  • ​सिंचाई गूल निर्माण: चम्पावत विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मंच-लेठी-बमनगांव-तारकुली-आवंडा से विकासखंड ताकुला के भेसड़गांव-चौड़ा-फल्याटी-बनौड़ा सिंचाई गूल निर्माण हेतु कुल ₹95.01 लाख स्वीकृत करते हुए प्रथम किश्त में ₹57 लाख जारी किए गए हैं।

You may have missed

Share