उत्तराखंड में श्री गुरु अरजन देव जी के शहीदी दिवस पर 40 दिवसीय सुखमनी साहिब पाठ का हुआ समापन, विधायक सविता कपूर ने माथा टेककर लिया आशीर्वाद,,

देवबंद। सेन्चुरी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा बाबा लक्खीशाह में श्री गुरु अरजन देव जी के शहीदी दिवस के पावन उपलक्ष्य में आयोजित वार्षिक धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्त्री सत्संग सभा द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी रखे गए सुखमनी साहिब के 40 दिवसीय विशेष पाठ का विधि-विधान से समापन किया गया।
विधायक सविता कपूर ने लिया आशीर्वाद
धार्मिक समागम में क्षेत्रीय विधायक सविता कपूर ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने गुरुद्वारे में माथा टेककर गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत उन्होंने संगत के साथ बैठकर गुरु का अटूट लंगर भी छका।
सेवादारों और प्रबंध कमेटी का रहा विशेष सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी और मुख्य सेवादारों का सराहनीय योगदान रहा। इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित सेवादारों और श्रद्धालुओं में शामिल रहे:
- मुख्य सेवादार: प्रधान राजेश सिंह एवं विनोद जी
- स्त्री सत्संग सभा व अन्य सेवादार: पूनम, राजकुमारी, इन्दु बाला, नेहा, जस्सी, हरजीत कौर, माया, सिमरन, प्रीति स्वर्णकार, पायल, सोनिया और दमनजीत कौर।
यह पूरा धार्मिक आयोजन गुरुद्वारा प्रबन्ध कमेटी के विशेष सहयोग और सेवा भावना से संपन्न हुआ, जिसमें भारी संख्या में स्थानीय संगत ने पहुंचकर गुरुबाणी का आनंद लिया।

More Stories
उत्तराखंड प्रकृति का अद्भुत चक्र, ओम पर्वत पर फिर लौटी पवित्र ‘ओम’ की आकृति, यात्रियों में उल्लास,,,,
उत्तराखंड में ग्रामीण विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी का बड़ा प्रशासनिक फैसला, एबीडीओ को मिला प्रमोशन और विकासखंडों को मिले बीडीओ,,,
उत्तराखंड धारचूला में काली नदी पर बने पहले मोटर पुल का स्वागत बोर्ड विवादों में, नेपाल की आपत्ति के बाद भारतीय गांव का नाम ढका,,,