उत्तराखंड में सुखी ठंड के बीच आई अच्छी खबर, पश्चिमी विक्षोभ के बनते बजल्द बारिश और बर्फबारी के आसार,,,,

देहरादून: उत्तराखंड में शीतलहर, घुप कोहरा और कोरी ठंड के बीच मौसम विभाग ने गुड न्यूज दी है। भविष्यवाणी की है कि 21 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिससे बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
उत्तराखंड में रविवार को तेज धूप निकली, जिससे राजधानी देहरादून समेत अन्य जिलों में पारा सामान्य से पांच डिग्री तक चढ़ गया। सोमवार एवं मंगलवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि 21 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे पहाड़ों में हल्की बारिश एवं 3400 मीटर ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश के मैदानी, पहाड़ी और उच्च हिमालयी इलाकों में ठंड, कोहरा और शीतलहर की स्थिति देखने को मिलेगी।
मैदानी इलाकों का हाल
हरिद्वार, देहरादून और आसपास के मैदानी क्षेत्रों में सुबह और देर रात घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। न्यूनतम तापमान लगभग 0 से 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 14 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। IMD के अनुसार, शीतलहर की स्थिति 19 और 20 जनवरी तक बनी रह सकती है, जिससे ठंड अधिक महसूस होगी।
पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड और बादल
नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे पहाड़ी जिलों में मौसम शुष्क रहने के साथ ठंडी हवाओं और बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 2 से 2 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 21 जनवरी से इन इलाकों में हल्की बारिश शुरू हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी।
उत्तराखंड में मौसम
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना
औली, बदरीनाथ, केदारनाथ और अन्य ऊंचाई वाले हिमालयी इलाकों में तापमान शून्य से नीचे बना रहेगा। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 8 से माइनस 2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान माइनस 2 से 2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। IMD के अनुसार, 21 से 24 जनवरी के बीच इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है।
बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, 19–20 जनवरी: प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। जबकि 21–24 जनवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के असर से पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और उच्च हिमालय में बर्फबारी की संभावना है। IMD ने यह भी बताया है कि मैदानी और निचले पहाड़ी इलाकों में 21 जनवरी तक घना कोहरा बना रह सकता है, जिससे दृश्यता कम होगी। वहीं शीतलहर का असर खासकर रात और सुबह के समय ज्यादा रहेगा।

More Stories
हरिद्वार, ज्वालापुर रामलीला में सीता खोज से बाली वध तक के प्रसंगों का हुआ जीवंत मंचन, राज्यमंत्री नितिन गौतम सहित गणमान्य जनों ने की आरती,,,,,
‘दुष्यंत गौतम दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाना उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट, राज्यपाल नियुक्ति के विरोध में एकजुट हुई कांग्रेस ‘उत्तराखंड बंद’ का किया ऐलान,,,
उत्तराखंड अंकिता भंडारी प्रकरण पर गरमाई सियासत, राज्यपाल नियुक्ति और माता-पिता को हिरासत में लेने पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, भाजपा ने साधा निशाना,,,,