उत्तराखंड मे पिथौरागढ़ से मुनस्यारी व धारचूला के लिए एक अक्तूबर से शुरू होगी हेली सेवा का होगा शुभारंभ,,,,,

देहरादून: नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पिथौरागढ़ से मुनस्यारी, धारचूला के लिए हेली सेवा का संचालन हैरिटेज एविएशन को सौंपा है।
उड़ान योजना के तहत पिथौरागढ़ से मुनस्यारी व धारचूला के लिए एक अक्तूबर से हेली सेवा का संचालन किया जाएगा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की मंजूरी के बाद हैरिटेज एविएशन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अगस्त में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात कर प्रदेश में उड़ान योजना के तहत हेली सेवा के विस्तार का आग्रह किया गया। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पिथौरागढ़ से मुनस्यारी, धारचूला के लिए हेली सेवा का संचालन हैरिटेज एविएशन को सौंपा है।
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि एक अक्तूबर से पिथौरागढ़ से मुनस्यारी व धारचूला के लिए हेली सेवा का संचालन शुरू किया जाएगा। सीमावर्ती जिला के लिए हेली सेवा शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय लोगों को हवाई सेवा का लाभ मिलेगा।

More Stories
हरिद्वार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रानीपुर मोड़ स्थित ‘फाइव स्टार’ प्रतिष्ठान पर राज्य कर विभाग का छापा, 30 लाख की टैक्स विसंगति उजागर,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का कांग्रेस विधायक पर तीखा हमला, बोले- “विकास से विधायक का कोई सरोकार नहीं, केवल बोर्ड बदलकर ले रहे झूठा श्रेय”
उत्तराखंड हरिद्वार भ्रामक जानकारी और तय समय में सूचना न देने पर HRDA के लोक सूचना अधिकारी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना,,,