उत्तराखंड मैदानों में कोहरे और ठंडी हवाओं से तापमान मैं तर्ज हुई गिरावट, जानें इस हफ्ते कैसा रहेगा प्रदेश में मौसम का मिजाज,,,,,

देहरादून- ऊंचाई वाले इलाकों में हुई सीजन की पहली बर्फबारी से सुबह-शाम के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। उधर मैदानी इलाकों में कोहरा और ठंडी हवाओं के चलने से तापमान गिरने लगा है। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सप्ताह प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।
मानसून विदाई के बाद भले प्रदेश भर में बारिश न हुई हो। लेकिन ऊंचाई वाले इलाकों में हुई सीजन की पहली बर्फबारी से सुबह-शाम के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। आंकड़ों पर नजर डाले तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 26.6 और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज (सोमवार) मौसम शुष्क रहेगा। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, इस सप्ताह प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
हालांकि मैदानी इलाकों में सुबह-शाम हल्का कोहरा छाए रहने से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इसके अलावा उत्तर पश्चिमी हवाओं के भी चलने से तापमान में असर देखने को मिलेगा।

More Stories
उत्तराखंड क्रिकेट में सख्ती BCCI स्तर का आचार संहिता अब घरेलू मैचों में भी लागू, आईए जानते हैं इसमें क्या हैं कड़े प्रावधान,,,,,
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने शराब की कीमतों में बढ़ोतरी पर लगाई रोक, उत्तराखंड आबकारी नीति नियमावली में अभी नहीं होगा संशोधन,,,,,
उत्तराखंड के जंगल, पहाड़ और नदियों का दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, सहारनपुर से आरंभ हो जाएगा प्रकृति का सुन्दर नजारा,,,,,