उत्तराखंड मैदानों में कोहरे और ठंडी हवाओं से तापमान मैं तर्ज हुई गिरावट, जानें इस हफ्ते कैसा रहेगा प्रदेश में मौसम का मिजाज,,,,,
देहरादून- ऊंचाई वाले इलाकों में हुई सीजन की पहली बर्फबारी से सुबह-शाम के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। उधर मैदानी इलाकों में कोहरा और ठंडी हवाओं के चलने से तापमान गिरने लगा है। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सप्ताह प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।
मानसून विदाई के बाद भले प्रदेश भर में बारिश न हुई हो। लेकिन ऊंचाई वाले इलाकों में हुई सीजन की पहली बर्फबारी से सुबह-शाम के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। आंकड़ों पर नजर डाले तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 26.6 और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज (सोमवार) मौसम शुष्क रहेगा। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, इस सप्ताह प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
हालांकि मैदानी इलाकों में सुबह-शाम हल्का कोहरा छाए रहने से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इसके अलावा उत्तर पश्चिमी हवाओं के भी चलने से तापमान में असर देखने को मिलेगा।
More Stories
उत्तराखंड में लंबे समय से गैरहाजिर 234 बाॅन्डधारी डॉक्टर किए जाएंगे बर्खास्त होगी फीस की वसूली- डॉ. धन सिंह रावत
उत्तराखंड आज मुख्यमंत्री ने टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,,,,
उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में धान की रोपाई कर किसानों के श्रम और साहस को किया नमन,,,,