उत्तराखंड मौसम अलर्ट प्रदेश में अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज, विभाग ने किया अलर्ट जारी,,,,

देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने 29 और 30 जून के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। उन्होंने बताया कि खासकर पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, देहरादून और नैनीताल जिलों में बारिश का असर अधिक रहने की संभावना है।
इसके चलते भूस्खलन, सड़कें बंद होने और नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई गई है। आम जनता और पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्रशासन को अलर्ट रहने और आपदा प्रबंधन के सभी इंतजाम चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। बारिश के मद्देनज़र स्कूलों को लेकर भी जरूरी निर्णय जिला स्तर पर लिए जा सकते हैं।

More Stories
उत्तराखंड देवभूमि का हुनर, रेशम कोकून से बनाई केदारनाथ और नंदा-सुनंदा की जीवंत आकृतियां, ब्रिक्स सम्मेलन तक गूंजी नैनीताल की महिलाओं की गूंज,,,
उत्तराखंड नंदादेवी बड़ी जात यात्रा 2026, तिथि पर बनी सहमति, 5 से 30 सितंबर तक आयोजित होगी ऐतिहासिक राज जात यात्रा,,,,
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डिफेंस कॉलोनी देहरादून में आयोजित शिवमहापुराण कथा में प्रतिभाग कर लिया आशीर्वाद,,,