October 16, 2026

उत्तराखंड मौसम विभाग ने देहरादून सहित प्रदेश के इन छह जिलों में किया कोहरे का यलो अलर्ट जारी, कूल डे जैसी रहेगी स्थिति,,,,,

उत्तराखंड मौसम विभाग ने देहरादून सहित प्रदेश के इन छह जिलों में किया कोहरे का यलो अलर्ट जारी, कूल डे जैसी रहेगी स्थिति,,,,,

देहरादून: अभी प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन 28 और 29 दिसंबर को पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

मैदानी इलाकों में एक बार फिर कोहरे की ठंड परेशान कर सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 दिसंबर को देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिले के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते ऊधमसिंह नगर, चंपावत और नैनीताल जिले में शीत दिवस जैसी स्थिति बन सकती है।

आने वाले दिनों की बात करें तो 27 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। 28 और 29 दिसंबर को पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

You may have missed

Share