उत्तराखंड मौसम विभाग ने दी पहाड़ों पर तेज बारिश की चेतावनी, विभाग ने किया येलो अलर्ट जारी,,,,,,

देहरादून: प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज (मंगलवार) भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ बिजली चमकने और तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।
केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत, पौड़ी, हरिद्वार, अल्मोड़ा, टिहरी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 23 मई तक प्रदेशभर में मौसम की यही स्थिति रहेगी।
पर्वतीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ तेज दौर की बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। जबकि, मैदानी इलाकों में बादल छाए रहने से गर्म हवाओं से राहत मिलेगी। हालांकि, दिन के समय तपिश परेशान करेगी।

More Stories
हरिद्वार, ज्वालापुर रामलीला में सीता खोज से बाली वध तक के प्रसंगों का हुआ जीवंत मंचन, राज्यमंत्री नितिन गौतम सहित गणमान्य जनों ने की आरती,,,,,
‘दुष्यंत गौतम दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाना उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट, राज्यपाल नियुक्ति के विरोध में एकजुट हुई कांग्रेस ‘उत्तराखंड बंद’ का किया ऐलान,,,
उत्तराखंड अंकिता भंडारी प्रकरण पर गरमाई सियासत, राज्यपाल नियुक्ति और माता-पिता को हिरासत में लेने पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, भाजपा ने साधा निशाना,,,,