उत्तराखंड योग नगरी ऋषिकेश में 10 दिन बाद थम जाएगी राफ्टिंग, सैलानियों की संख्या में आई भारी कमी,,,,,

ऋषिकेश: देशभर में विख्यात ऋषिकेश की गंगा रिवर राफ्टिंग 30 जून से थम जाएगी। राफ्टिंग एवं साहसिक खेल अधिकारी जसपाल सिंह चौहान ने मानसून के मद्देनजर पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए राफ्टिंग एसोसिएशन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि यह सामान्य व्यवस्था है। इसे लेकर प्रशासन की ओर से जल्द आदेश जारी किया जाएगा। कहा कि हर वर्ष मानसून के आगमन से पहले राफ्टिंग, क्याकिंग समेत सभी वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों पर रोक लगाई जाती है। वर्षाकाल समाप्त होने के बाद पुन: राफ्टिंग को शुरू किया है।
राफ्टिंग करने वालों की संख्या मैं आई परी गिरावट
जून माह का अंत नजदीक आते ही राफ्टिंग करने वाले पर्यटकों की संख्या में भी भारी कमी देखने को मिलने लगी है। मई अंत से 15 जून तक रोजाना 4000 से 4500 पर्यटक राफ्टिंग करने पहुंच रहे थे, जबकि 16 जून से राफ्टिंग करने वालों की संख्या प्रतिदिन 1200 से 1600 तक दर्ज की जा रही है।

More Stories
उत्तराखंड BHEL रानीपुर सीट पर लगातार तीन बार जीत दर्ज कर हैट्रिक बना चुके है विधायक आदेश चौहान, आइए जानते है 2012 से 2026 तक का इनका राजनीतिक सफर- गौरव चक्रपाणी
उत्तराखंड BHEL रानीपुर सीट पर लगातार तीन बार जीत दर्ज कर हैट्रिक बना चुके है विधायक आदेश चौहान, आइए जानते है 2012 से 2022 तक का इनका राजनीतिक सफर,,,,
उत्तराखंड अंकिता भंडारी केस में पहली बार मीडिया के सामने आए दोषी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य, 4085 पन्नों की चैट दिखाकर उठाए जांच पर सवाल,,,