उत्तराखंड राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवादा परिसर में बनाई अवैध निर्माण मजार को जिला प्रशासन ने किया ध्वस्त,,,,,

देहरादून: राजधानी ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर किए गए निर्माण को हटा दिया गया है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवादा परिसर में बनी अवैध निर्माण कर बनाई गई मजार को आज ध्वस्त कर दिया। जिला प्रशासन को शिकायत प्राप्त हुई थी कि स्कूल परिसर में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कर मजार बनाई गई है, जिससे बच्चों की पढ़ाई का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है।

इस मजार को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा जिला प्रशासन से आपत्ति दर्ज कराई गई थी, जिला प्रशासन ने मजार के संरचकों को नोटिस जारी किया। नियत प्रक्रिया के अंतर्गत आज नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह एवं उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से उक्त अवैध ढांचे को ध्वस्त कर दिया। विद्यालय प्रशासन ने भी इस अवैध निर्माण की शिकायत जिला प्रशासन से की थी, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई।

प्रशासनिक टीम नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सहित जिला प्रशासन के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

More Stories
उत्तराखंड देहरादून में मिलावटखोरी के खिलाफ FDA का बड़ा छापा, तीन रेस्टोरेंट बंद, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे,,,
उत्तराखंड चमोली में तमकनाला बेली ब्रिज बहने से संपर्क कटा, राहत कार्यों में जुटी सरकार, मुख्यमंत्री पष्कर सिंह धामी खुद कर रहे बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग,,,,
उत्तराखंड देहरादून की बेटी स्क्वाड्रन लीडर वैशाली भंडारी ने रचा नया इतिहास, स्वदेशी नौका से पूरी की विश्व समुद्री परिक्रमा,,,