उत्तराखंड राजधानी देहरादून में देर से जागा नगर निगम, बरसात में नदी-नालों में जमा भारी कचरे की सफाई हेतु निगम ने चलाया सफाई अभियान,,,,

देहरादून: बरसात से पहले नहीं कर पाया नगर निगम देहरादून विधिवत सफाई के इंतजाम, बरसात शुरू हुए इतने दिन हो गए परन्तु नगर निगम देहरादून में अभी तक बड़े नालो में भारी कचरा जमा हैं।
जिसके चलते आनन फानन में नगर निगम देहरादून ने बरसात के कारण छोटे बड़े नालों में जमा कचरे की सफाई करने में जुट गया है। अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा ने बताया कि निगम ने बड़े नालों की सफाई के लिए जेसीबी मशीन एवं छोटे नालों की सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों लगाए गए है। जो नालियों में जमा कचरे की सफाई में जुटे है।
सफाई के दौरान निकले कचरे को एकत्रित करके डंपिंग ग्राउंड ले जाया जा रहा है। ताकि नदी नालों में जलभराव की समस्या न हो। बारिश के कारण कूडा कचरा बहकर निगम के छोटे-बड़े नालों में जगह जगह जमा हो गया है।
नगर निगम के कर्मचारी अब नालों में फंसे कचरे की सफाई में लगे है। निगम के कार्मिकों ने पटेल नगर, पथरी बाग आदि क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नाले में फंसा टनों कचरा निकालकर डंपिंग जोन में डिस्पोज किया गया। नगर निगम का सफाई अभियान जारी है।

More Stories
उत्तराखंड देहरादून में चारधाम हेली सेवा पर बड़ा अपडेट, 15 सितंबर से उड़ानें शुरू, आगामी 16 दिनों के लिए एडवांस में बुक हुए सभी टिकट,,,,
उत्तराखंड के देहरादून में वन विभाग का बुलडोजर एक्शन, झाझरा रेंज में वन विभाग ने 1015 वर्गमीटर आरक्षित वनभूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त,,,
उत्तराखंड प्रकृति की गोद में बसा स्वर्ग,जुलाई से सितंबर के बीच जीवंत होने वाली विश्व धरोहर उत्तराखंड की प्रसिद्ध ‘वैली ऑफ फ्लावर्स पर्यटकों के लिए है खुली,,,,