उत्तराखंड लंबें इंतजार के बाद 8 दिसंबर से प्रदेश के इन क्षेत्रों में बन रहे हैं बारिश और बर्फबारी के आसार,,,,,
देहरादून- उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का इंतजार खत्म होने जा रहा है। मौसम विभाग ने आठ और नौ दिसंबर को प्रदेशभर में हल्की बारिश और 2500 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा 27.4 डिग्री दर्ज किया गया। साल 2022 में दिसंबर में तापमान 27 डिग्री से ऊपर गया था।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल का कहना है कि आठ और नौ दिसंबर को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। प्रदेशभर में हल्की बारिश की संभावना है और 2500 मीटर ऊंचाई से ऊपर बारिश हो सकती है।


More Stories
अर्धकुंभ-2027 से पहले हरिद्वार को जाम से मुक्ति की तैयारी: स्पर-टू कॉरिडोर और बाईपास परियोजनाएं अंतिम चरण में, दिसंबर से खुलेंगे नए रास्ते,,,
प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम ने काशी विश्वनाथ मंदिर, उत्तराखंड में विशेष पूजा-अर्चना कर की उनकी दीर्घायु की कामना,,,
बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का जलवा, सीएम धामी संग टीम ने थिरकाए कदम, कैंची धाम में उमड़ी भारी भीड़ पर निर्देशक ने की अपील,,,