उत्तराखंड वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिवागत श्री सत्यवीर सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया,,,,,
देहरादून: आज दिनांक 01/03/2026 को कोतवाली कैंट में नियुक्त अपर उप निरीक्षक श्री सत्यवीर सिंह का आकस्मिक निधन हो गया। दिवांगत श्री सत्यवीर सिंह कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे तथा कुछ दिन पूर्व अचानक ब्रेन हेमरेज होने के कारण उन्हें उनके परिजनों द्वारा मंहन्त इन्द्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज प्रातः उनका निधन हो गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिवागत श्री सत्यवीर सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये दुख की इस घड़ी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामना की।
दिवांगत श्री सत्यवीर सिंह मूल रूप से ग्राम अलावलपुर, थाना लक्सर, हरिद्वार के रहने वाले थे तथा वर्तमान में अपने परिवार के साथ रायपुर क्षेत्र में रह रहे थे।
दिवांगत श्री सत्यवीर सिंह वर्ष 1988 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुये थे तथा वर्ष 2023 में उन्होने अपर उप निरीक्षक पद पर पदोन्नती प्राप्त की थे।


More Stories
हरिद्वार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रानीपुर मोड़ स्थित ‘फाइव स्टार’ प्रतिष्ठान पर राज्य कर विभाग का छापा, 30 लाख की टैक्स विसंगति उजागर,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का कांग्रेस विधायक पर तीखा हमला, बोले- “विकास से विधायक का कोई सरोकार नहीं, केवल बोर्ड बदलकर ले रहे झूठा श्रेय”
उत्तराखंड हरिद्वार भ्रामक जानकारी और तय समय में सूचना न देने पर HRDA के लोक सूचना अधिकारी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना,,,