उत्तराखंड श्री बदरीनाथ धाम हेतु डिम्मर गांव पहुंची गाड़ू घड़ा तेल कलश यात्रा, यहा पांच दिन कलर्स की विधिवत् पूजा अर्चना,,,,
देहरादून: भगवान बदरीविशाल के अभिषेक के लिए पिरोया गया तिलों का तेल का गाड़ू घड़ा शुक्रवार को देर शाम डिम्मर गांव पहुंचा। ग्रामीणों ने गांव के चौंरी चौक में यात्रा का स्वागत किया और पुष्प वर्षा के साथ तेल कलश की पूजा की। इसके बाद तेल कलश को श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में विराजमान कराया गया। अब पांच दिनों तक तेल कलश की मंदिर में विधि विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी।
शुक्रवार शाम को गाड़ू घड़ा तेल कलश यात्रा गौचर पहुंची। यहां लोगों ने तेल कलश के दर्शन किए। इसके बाद चटवापीपल, कर्णप्रयाग होते हुए यात्रा देर शाम डिम्मर गांव पहुंची। डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के आशुतोष डिमरी ने बताया कि 30 अप्रैल को श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर से तेल कलश बाहर लाया जाएगा।
इसके बाद सिमली होते हुए बदरीनाथ के लिए तेल कलश यात्रा रवाना होगी। इस दौरान सचिव भगवती प्रसाद डिमरी, शैलेंद्र डिमरी, हरीश डिमरी, नरेश चंद्र, कमलेश डिमरी, मुकेश डिमरी, हेमचंद्र डिमरी आदि मौजूद थे।

More Stories
उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि,,,
उत्तराखंड “मौसम अपडेट” प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के बाद अब 3 से 6 नवंबर तक मौसम रहेगा शुष्क,,,,
आज का भविष्यफल – क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन शनिवार दिनांक 31/10/2026