उत्तराखंड समर्पण और उत्कृष्टता को मिला सम्मान, धर्मेंद्र सिंह किरसाली उपनिरीक्षक चालक पद पर पदोन्नत, प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे,,,,
हरिद्वार: पुलिस विभाग के लिए गर्व का क्षण रहा, जब अपने समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए चर्चित धर्मेंद्र सिंह किरसाली को अपर उपनिरीक्षक चालक (एएसआई ड्राइवर) पद पर पदोन्नत किया गया।
एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने औपचारिक रूप से उनके कंधों पर सितारे सजाकर उन्हें नई जिम्मेदारियों की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान एसएसपी ने कहा कि विभाग में अनुशासन, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता को हमेशा शीर्ष प्राथमिकता दी जाती है, और धर्मेंद्र सिंह की पदोन्नति इसी का प्रत्यक्ष उदाहरण है। धर्मेंद्र सिंह किरसाली ने कहां विभाग द्वारा दी गयी जिम्मेदारी का वह पूर्ण निष्ठा से निभाने का संकल्प व्यक्त किया।
धर्मेंद्र सिंह किरसाली की लगातार उत्कृष्ट सेवा, अनुकरणीय व्यवहार और पेशेवर दक्षता ने विभाग में एक अलग पहचान बनाई है। नई जिम्मेदारियों के साथ अब उनसे और भी बेहतर कार्य की अपेक्षा है।


More Stories
उत्तराखंड नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में बोले सीएम धामी- “उत्तराखंड को साहित्य व संस्कृति का राष्ट्रीय केंद्र बनाएगी सरकार”,,,
उत्तराखंड में यहां हेली एंबुलेंस बनी जीवनदायिनी, जटिल प्रसव के दौरान गंभीर महिला को जिला प्रशासन ने त्वरित एयरलिफ्ट कर दून हॉस्पिटल के लिए किया रवाना,,,
उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने की “जल जीवन मिशन” की बैठक में अधिकारियों को “हर घर जल” के लक्ष्य को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के दिए निर्देश,,,