उत्तराखंड सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण मामले में एसएसपी सहित चार दरोगाओं को एसआईटी ने भेजा नोटिस,,,,
हल्द्वानी: सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण में SIT की जांच तेज़ हो गई है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो व परिजनों के बयानों के आधार पर एसआईटी ने SSP ऊधमसिंहनगर, 03 उपनिरीक्षक एवं 01 अपर उपनिरीक्षक को नोटिस जारी कर पूछताछ व बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके अलावा भूमि धोखाधड़ी के आरोपों की जांच के तहत रजिस्ट्रार व तहसील कार्यालय से अभिलेख तलब कर विभिन्न बैंकों को नोटिस जारी कर बैंकिंग ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड मंगाए गए हैं। साथ ही प्रकरण को लेकर सभी दस्तावेजों व लेन-देन की सत्यता की गहन जांच जारी है।
SIT सदस्य एवं एसपी चंपावत अजय गणपति के अनुसार घटनाक्रम से जुड़े सभी अभिलेख कब्जे में लेकर सूक्ष्म परीक्षण किया जा रहा है। विशेषज्ञ टीम द्वारा कॉल डिटेल, CCTV, डिजिटल साक्ष्य एवं टेक्निकल सर्विलांस के जरिए निरंतर विश्लेषण के साथ जांच निष्पक्ष व गंभीरता से जारी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

More Stories
‘दुष्यंत गौतम दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाना उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट, राज्यपाल नियुक्ति के विरोध में एकजुट हुई कांग्रेस ‘उत्तराखंड बंद’ का किया ऐलान,,,
उत्तराखंड अंकिता भंडारी प्रकरण पर गरमाई सियासत, राज्यपाल नियुक्ति और माता-पिता को हिरासत में लेने पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, भाजपा ने साधा निशाना,,,,
उत्तराखंड, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति के विरोध में इंडिया गेट पर प्रदर्शन करते अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद किया रिहा, दुखी माता पिता ने केंद्र को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम,,,