उत्तराखंड हरक सिंह रावत के खनन वाले बयान से आया प्रदेश की राजनीती में भूचाल,रावत ने कहा यदि ED निरपेक्ष जांच करें तो BJP नेताओं को होगी 100% जेल,,,,,

देहरादून: उत्तराखंड की सियासत इन दिनों लगातार उथल-पुथल से गुजर रही है। नैनीताल जिला पंचायत चुनाव में मचे बवाल का मुद्दा अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के बयान ने राजनीतिक हलकों में जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है।
रावत ने खनन को लेकर बड़ा ‘राजनीतिक बम’ फोड़ते हुए कहा कि खनन से जुड़ी करोड़ों रुपये की एफडी बनी है। उनका दावा है कि यदि इस पूरे प्रकरण की ईडी द्वारा ईमानदारी से जांच हो गई तो पूरी भाजपा जेल के अंदर होगी।
पूर्व मंत्री का यह बयान सामने आते ही सियासी माहौल गरमा गया है। उन्होंने न केवल खनन प्रकरण में राज्य सरकार पर निशाना साधा बल्कि सीधे तौर पर धामी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए।
हरक सिंह रावत के मुताबिक, खनन से जुड़ा यह घोटाला इतना बड़ा है कि इसकी परतें खुलते ही कई दिग्गज नेताओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उन्होंने साफ कहा कि “जांच हो जाए तो सच सबके सामने आ जाएगा।”
क्यों है यह बयान अहम?
पहले से ही भाजपा पर पंचायत चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज थे।
अब खनन जैसे गंभीर मुद्दे पर आरोप लगने से पार्टी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
विपक्ष को भी सरकार पर हमला करने का नया मौका मिल गया है।

More Stories
‘दुष्यंत गौतम दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाना उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट, राज्यपाल नियुक्ति के विरोध में एकजुट हुई कांग्रेस ‘उत्तराखंड बंद’ का किया ऐलान,,,
उत्तराखंड अंकिता भंडारी प्रकरण पर गरमाई सियासत, राज्यपाल नियुक्ति और माता-पिता को हिरासत में लेने पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, भाजपा ने साधा निशाना,,,,
उत्तराखंड, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति के विरोध में इंडिया गेट पर प्रदर्शन करते अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद किया रिहा, दुखी माता पिता ने केंद्र को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम,,,