August 26, 2026

उत्तराखंड हरिद्वार ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र से  अब तक हुए 2.68 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन, केदार-बद्री के लिए उमरा भक्तों का सैलाब,,,,,

उत्तराखंड हरिद्वार ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र से  अब तक हुए 2.68 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन, केदार-बद्री के लिए उमरा भक्तों का सैलाब,,,,,

हरिद्वार, 24 मई 2026 उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पवित्र धामों के दर्शन के लिए देवभूमि पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में, हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में स्थापित मुख्य यात्री पंजीकरण केंद्र पर रविवार को भी सुबह से ही रजिस्ट्रेशन के लिए यात्रियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

🟢 आज के पंजीकरण के आंकड़े (24 मई)

​ऋषिकुल मैदान पंजीकरण केंद्र से आज कुल 6,080 श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए अपना अनिवार्य पंजीकरण कराया। विभिन्न धामों के लिए यात्रियों के रुझान की बात करें, तो बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए सबसे ज्यादा पंजीकरण देखने को मिले। धाम-वार विवरण निम्नलिखित है:

  • बद्रीनाथ धाम: 1,836 यात्री
  • केदारनाथ धाम: 1,602 यात्री
  • गंगोत्री धाम: 1,328 यात्री
  • यमुनोत्री धाम: 1,313 यात्री
  • हेमकुंड साहिब: 01 यात्री

🟢 अब तक का कुल आंकड़ा 2.68 लाख पार

​मौसम के बदलते मिजाज और कठिन रास्तों के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था भारी पड़ रही है। ऋषिकुल मैदान यात्री पंजीकरण केंद्र के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस सीजन में अब तक कुल 2,68,689 (2 लाख 68 हजार 6 सौ 89) यात्री चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करा चुके हैं।

🟢प्रशासन की अपील:-

प्रशासन ने विभिन्न राज्यों से आ रहे तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले मौसम का अपडेट जरूर ले लें और अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराएं, ताकि यात्रा के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Share