September 23, 2026

उत्तराखंड हरिद्वार गोलीकांड मायापुर युवती पर फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी,,,

उत्तराखंड हरिद्वार गोलीकांड मायापुर युवती पर फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी,,,

​हरिद्वार।  नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित मायापुर नगर निगम कार्यशाला गैराज के पास एक युवती को गोली मारने की सनसनीखेज घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है और आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

🔴 घटना का विवरण

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मायापुर निवासी अंगूरी देवी ने 19 सितंबर को नगर कोतवाली में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया था। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि लक्की और उसके साथी कबीर ने उनकी बहू केसर को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें केसर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद घायल युवती को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।

🔴 पुलिस की कार्रवाई और सुरागकशी

​घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष टीमों का गठन किया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपियों के आने-जाने के रास्तों तथा संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई। इसी दौरान पुलिस को आरोपी कबीर के बारे में एक महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा।

​मंगलवार को एसआई ऋषिकेश पटवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नंबर छह बस्ती की ओर जाने वाले रास्ते पर जल संस्थान की टंकी के पास पार्क की सड़क पर घेराबंदी कर आरोपी कबीर (निवासी गंगा आर्यनगर, जलालाबाद, थाना भवन, शामली) को गिरफ्तार कर लिया।

🔴 अन्य आरोपियों की तलाश जारी

​पुलिस पूछताछ और जांच में सामने आए अन्य फरार आरोपियों लक्की, सुजल और मुकुल की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगातार विभिन्न ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि जल्द ही बाकी बचे हुए आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share