उत्तराखंड हरिद्वार जनपद में बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को विशेष गहन पुनरीक्षण का दिया गया प्रशिक्षण,,,

हरिद्वार। जनपद रुद्रप्रयाग में बुधवार को ऊखीमठ ब्लॉक सभागार सहित विकास खण्ड जखोली में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) एवं बीएलओ सुपरवाइजरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निर्वाचन कार्य से जुड़े विशेषज्ञों द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तारपूर्वक दी गईं। इससे पूर्व मंगलवार को तहसील रुद्रप्रयाग में विशेष प्रशिक्षण दिया गया था।
प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने बूथ लेवल अधिकारियों को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मतदाता विवरण में संशोधन करने तथा घर-घर सत्यापन अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कार्यों को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध तरीके से संपादित करने के निर्देश भी दिए गए।
विशेषज्ञों ने बताया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। इसलिए सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजर अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल होना सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी योग्य मतदाता अपने मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

More Stories
नेपाल में कुदरत ने बरपाया कहर, भोटे कोशी नदी की बाढ़ से हुई भारी तबाही, 105 भारतीय पर्यटकों समेत सैकड़ों लापता,,,
हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटको से मचा हड़कंप, शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई तीव्रता,,,
उत्तराखंड रसगुल्ले की मिठास में घुल रहा जहर, उत्तराखंड में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा, नमूनों में भारी मिलावट से हुआ खुलासा,,,