उत्तराखंड हरिद्वार नाबालिग गैंगरेप मामला, मोबाइल से खुलेंगे कई राज, वृंदावन, आगरा में होगी तहकीकात, बढ़ सकती है कई सफेदपोशों की परेशानी,,,,

हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने 13 साल की बच्ची की शिकायत पर उसकी मां को गिरफ्तार किया है। बच्ची ने आरोप लगाया है कि मां जनवरी महीने से लगातार अपने दोस्तों से उसके संबंध बनवा रही थी। बच्ची की शिकायत पर उसकी मां और दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी महिला भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष रही है। बीते कुछ समय से वह अपने पति से अलग रह रही है। पति के पास बेटा है, जबकि पत्नी के पास बेटी थी। पुलिस को दी गई शिकायत में पीडि़त बच्ची ने बताया कि उसकी मां उसे हरिद्वार के अलावा अन्य जगहों पर घूमने ले जाती थी। वहीं पर आरोपी मां के दोस्त दुष्कर्म किया करते थे।
शिकायत में बताया गया है कि हरिद्वार के अलावा वृंदावन, आगरा और उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में मां बच्ची को लेकर जाती थी। तब एक नहीं बल्कि दो रूम होटल में बुक होते थे। एक रूम में मां रुकती थी जबकि दूसरे रूम में वह बेटी को ठहराती थी। बच्ची के साथ कमरे में मां के ही दोस्त रुका करते थे।
यह सिलसिला साल 26 जपवरी 2025 से शुरू हुआ था। पुलिस को पीडि़ता ने बताया कि कई बार उसने अपने पिता को सारी हरकतंे बताने की कोशिश की, किन्तु मां के दबाव के कारण वह हर बार सहम जाया करती थी। इसके बाद 4 जून को पीडि़त बच्ची ने पूरी हकीकत अपने पिता को बता दी। इसके बाद आरोपी महिला के साथ उसके दो मित्र गिरफ्तार किये गये।
पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई नेत्री और उसके पति के साथ संबंध सही नहीं थे। बीते कुछ महीने से दोनों अलग रह रहे थे। हरिद्वार शिव मूर्ति चौक पर स्थित एक होटल में आरोपी महिला अपने दोस्त के साथ रह रही थी।
मामले की गहनता से जांच के लिए पुलिस अब एक टीम को वृंदावन और आगरा के लिए रवाना कर रही है। यह टीम इस बात की पुष्टि करेगी की कैसे दो रूम बुक करके महिला अलग-अलग कमरों में बच्ची को रख रही थी। हरिद्वार के होटल के अलावा उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में जहां-जहां भी यह अपनी बिटिया को लेकर घूमने गई है, उन सभी जगह पर जाकर पुलिस बच्ची के द्वारा बताई गई घटना के सबूत जुटाएगी।
इसके साथ ही पुलिस इस मामले में महिला के मोबाईल और आरोपियों की फोन कॉल डिटेल खंगाल रही है। लोकेशन्स को लेकर भी पुलिस एक डेटा तैयार कर रही है। आरोपी महिला को मोबाईल से पुलिस को कई राज मिलने की उम्मीद है।

More Stories
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,
उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी में भूकंप के झटके, गहरी नींद से जागे लोग; जान-माल के नुकसान की खबर नहीं,,,
उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश में नई कार्यसमिति की घोषणा, कार्यसमिति में 121 सदस्य, 32 विशेष और 25 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल,,,