October 17, 2026

उत्तराखंड हरिद्वार पिरान कलियर में 50 बेड का यूनानी चिकित्सालय की स्वीकृत, मंत्री मदन कौशिक ने दिए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश,,,

उत्तराखंड हरिद्वार पिरान कलियर में 50 बेड का यूनानी चिकित्सालय की स्वीकृत, मंत्री मदन कौशिक ने दिए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश,,,

​देहरादून। उत्तराखंड के आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक ने विधानसभा स्थित कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में घोषणा की कि पिरान कलियर में 50 बेड की क्षमता वाले यूनानी चिकित्सालय का निर्माण प्रस्तावित है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को इस परियोजना में तेजी लाने और प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के कड़े निर्देश दिए।

​बैठक के दौरान प्रदेशभर में चल रहे राजकीय आयुर्वेदिक व आयुष चिकित्सालयों की प्रगति की समीक्षा की गई,,,

  • ​निर्माण कार्यों की स्थिति: टनकपुर में 50 बेड के आयुष चिकित्सालय का 80 फीसदी तथा कोटद्वार (पौड़ी) में 50 बेड के अस्पताल का 65 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। वहीं, दिनेशपुर में 10 बेड का आयुष चिकित्सालय भवन बनकर पूरी तरह तैयार है और भीमताल में 10 बेड के अस्पताल का 90 फीसदी निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।

  • ​जमीन चयन व रिक्त पदों पर निर्देश: टिहरी के जाखणीधार में 50 बेड के आयुष चिकित्सालय के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया जारी है, जिसके पूरा होते ही निर्माण शुरू कराया जाएगा।

  • ​दवा व स्टाफ की उपलब्धता: मंत्री ने सभी आयुष केंद्रों में जरूरी दवाओं, चिकित्सकीय उपकरणों और डॉक्टरों तथा सहायक कर्मचारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी खाली पदों को जल्द से जल्द भरने के लिए भी निर्देशित किया।

You may have missed

Share