उत्तराखंड हरिद्वार में डीएम और एसएसपी ने मोर्चे पर जाकर कांवड़ियों से व्यवस्थाओं पर ली जानकारी,,,

हरिद्वार: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित तथा एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कांवड़ मेले के दूसरे दिन खुद मोर्चा संभाला। दोनों आलाधिकारीयों ने कांवड़ पटरी क्षेत्र का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कांवड़ यात्रा पर आए शिवभक्तों से सीधे वार्ता कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और पूछा कि किसी प्रकार की कोई समस्या तो नही है। जिसपर कांवड़ियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। डीएम और एसएसपी ने स्वयं भी आधारभूत सुविधाएं चैक की। दोनों अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात जवानों को पूरी मुस्तैदी से तैनात रहने के दिए निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं तथा जन सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश दिए।

More Stories
हरिद्वार, ज्वालापुर रामलीला में सीता खोज से बाली वध तक के प्रसंगों का हुआ जीवंत मंचन, राज्यमंत्री नितिन गौतम सहित गणमान्य जनों ने की आरती,,,,,
‘दुष्यंत गौतम दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाना उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट, राज्यपाल नियुक्ति के विरोध में एकजुट हुई कांग्रेस ‘उत्तराखंड बंद’ का किया ऐलान,,,
उत्तराखंड अंकिता भंडारी प्रकरण पर गरमाई सियासत, राज्यपाल नियुक्ति और माता-पिता को हिरासत में लेने पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, भाजपा ने साधा निशाना,,,,