उत्तराखंड हरिद्वार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का कांग्रेस विधायक पर तीखा हमला, बोले- “विकास से विधायक का कोई सरोकार नहीं, केवल बोर्ड बदलकर ले रहे झूठा श्रेय”

हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जमालपुर कलां में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने विभिन्न कॉलोनियों को आपस में जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण कार्य का विधिवत नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। बुधवार को जमालपुर कलां स्थित दयाल एन्क्लेव, रमा विहार और रुद्र विहार मुख्य मार्ग के निर्माण कार्यों का शिलान्यास करते हुए उन्होंने स्थानीय कांग्रेस विधायक की कार्यशैली पर जमकर निशाना साधा।
“चुनाव नजदीक आते ही बोर्ड बदलने में जुटी कांग्रेस”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मौजूदा कांग्रेस विधायक का क्षेत्र के विकास कार्यों से कोई सरोकार नहीं रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब चुनाव का समय नजदीक आ गया है, तो कांग्रेस विधायक पूर्व के कार्यकाल में स्वीकृत और शुरू कराए गए विकास कार्यों के केवल बोर्ड बदलने तथा झूठा श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं।
5 हजार की आबादी को मिली वर्षों पुरानी समस्या से निजात

स्वामी यतीश्वरानंद ने बताया कि स्थानीय क्षेत्रवासी पिछले लगभग साढ़े चार वर्षों से बदहाल सड़क और आवागमन की गंभीर समस्याओं से जूझ रहे थे। सड़क न होने के चलते क्षेत्र की लगभग पांच हजार की आबादी सीधे तौर पर प्रभावित थी, लेकिन क्षेत्रीय विधायक ने इस जनसमस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पिछले कार्यकाल में उनके प्रस्ताव पर इन सड़कों के निर्माण की घोषणा की थी। अब खनन विकास निगम के माध्यम से इन सभी कॉलोनियों की सड़कों का निर्माण कार्य तेजी से शुरू करा दिया गया है।
प्रमुख जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी रहे उपस्थित
सड़क निर्माण कार्य के शिलान्यास के अवसर पर कई वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, डॉ. प्रदीप चौधरी, नथीराम चौधरी, मास्टर धर्मेंद्र चौहान, डॉ. मनमोहन, प्रमोद चौहान, तिलकराम सैनी, सुधीर ठाकुर, महक सिंह, अभिषेक, विपिन चौधरी, राजदीप सिंह, हन्नी पाल, जोगेंद्र जौनी, मोहित ठाकुर और लक्की चौधरी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रानीपुर मोड़ स्थित ‘फाइव स्टार’ प्रतिष्ठान पर राज्य कर विभाग का छापा, 30 लाख की टैक्स विसंगति उजागर,,,
उत्तराखंड हरिद्वार भ्रामक जानकारी और तय समय में सूचना न देने पर HRDA के लोक सूचना अधिकारी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना,,,
उत्तराखंड हरिद्वार से जूना अखाड़े की ऐतिहासिक पवित्र छड़ी यात्रा का हुआ भव्य आगाज, माया देवी मंदिर से 70 संतों का दल रवाना, राष्ट्रीय एकता और सनातन संस्कृति के संवर्धन का दिया संदेश,,,