September 11, 2026

उत्तराखंड हरिद्वार मेयर ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि,,,

उत्तराखंड हरिद्वार मेयर ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि,,,

​हरिद्वार। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर हरिद्वार की मेयर किरन जैसल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

​उन्होंने देवपुरा स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। किरन जैसल ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत के देश और समाज के प्रति योगदान को नमन किया।

​उन्होंने कहा कि जिनका पूरा जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और सामाजिक उत्थान को समर्पित रहा। स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मेयर ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत के आदर्श और विचार आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।

You may have missed

Share