उत्तराखंड हल्द्वानी में अब रिंग रोड का दोबारा होगा सर्वे,लोगों से मांगी गई आपत्तियां,,,,

हल्द्वानी- हल्द्वानी में रिंग रोड को लेकर प्रशासन और लोक निर्माण विभाग में संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए लोगों द्वारा लगातार किए जा रहे विरोध के बाद अपनी स्थिति को स्पष्ट किया है।
उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा और पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि हल्द्वानी में चार फेज में बनने जा रही है रिंग रोड का सर्वे किया गया जिसमें लोगों से आपत्तियां मांगी गई थी जिसमें 181 आपत्ति दर्ज की गई हैं।
जिसके बाद लगातार हो रहे विरोध को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर 45 मीटर चौड़ाई वाली सड़क अब 30 मीटर की चौड़ाई के आधार पर बनाई जाने के बारे में विचार हो रहा है।
इसके अलावा जिलाधिकारी के निर्देशों पर पांच अन्य विकल्पों पर विचार हो रहा है । इन सभी विकल्पों का सर्वे अगले दो महीना में पूरा हो जाएगा। इसके बाद शासन स्तर पर रिंग रोड को लेकर कोई फैसला होगा। फिलहाल लोगों को रिंग रोड को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रांतियां में नहीं पढ़ना चाहिए।

More Stories
उत्तराखड़ मान्यता के नवीनीकरण और औपबंधिक प्रमाणपत्र जारी करने हेतु 20 हजार रिश्वत मामले में विजिलेंस अदालत ने BEO को दी राहत,,,,
उत्तराखंड की राजधानी में गैंगवार की दस्तक, जिम के बाहर मारा गया ‘मास्टरमाइंड’, मृतक विक्रम शर्मा के खिलाफ थे 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज,,,
आज का भविष्यफल- क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन शनिवार दिनांक 14/02/2026