October 13, 2026

उत्तराखंड 23वीं यूथ अंडर-16 स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप हेतु हरिद्वार जिले की बालक एवं बालिका टीमों की घोषणा- संजय चौहान (सचिव) जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन,,,,,

उत्तराखंड 23वीं यूथ अंडर-16 स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप हेतु हरिद्वार जिले की बालक एवं बालिका टीमों की घोषणा- संजय चौहान (सचिव) जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन,,,,,

​

​हरिद्वार। शिवडेल स्कूल जगजीतपुर में 23वीं यूथ अंडर-16 स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए हरिद्वार जिले की बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों का चयन किया गया।

“देहरादून के परेड ग्राउंड में 13 व 14 अक्टूबर को होगा राज्य स्तरीय मुकाबला; सक्षम शर्मा और अंतिका चौहान संभालेंगे कप्तानी”

यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 13 और 14 अक्टूबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित की जाएगी।

​🟢 सक्षम शर्मा बालक और अंतिका चौहान बालिका टीम की कप्तान नियुक्त

​जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान ने बताया कि बालक वर्ग की टीम की कप्तानी सक्षम शर्मा को सौंपी गई है, जबकि बालिका वर्ग का नेतृत्व अंतिका चौहान करेंगी।

  • ​बालक वर्ग की टीम: सक्षम शर्मा (कप्तान), प्रतीक चौधरी, वेदांत तिवारी, अजय नेगी, मृत्युंजय, वरुण सिंह, हर्ष मिश्रा, सारंग, श्रेय, शशांक, अनंत और अभिषेक।
  • ​बालिका वर्ग की टीम: अंतिका चौहान (कप्तान), रिद्धि पांडेय, आराध्य चौहान, अवनी, इशिता गिरी, आरोही चौधरी, सिद्धि, आरवी, मान्या, वेदांशी, पाखी, अक्षलीना और नव्या।

​🟢 खेलों से होता है अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास

​जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैयर ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

​इस अवसर पर प्रधानाचार्य अरविंद बंसल, मनोरम शर्मा, आकांक्षा शर्मा, निरंजन मिश्रा, पाखी चौहान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

You may have missed

Share