उत्तराखंड VIP घाट पर अपर्णा यादव ने लगाई डुबकी, वीडियो बना रहे पत्रकार द्वारा तलाक के सवाल पर अचानक भड़कीं अपर्णा,,,,,

हरिद्वार: यूपी के पूर्व सीएम स्व.मुलायम सिंह यादव की बहू और भाजपा नेत्री शुक्रवार को हरिद्वार में तलाक के सवाल पर भड़क गईं। पत्रकार पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अश्लील तरीके से वीडियो बनाने का आरोप लगाया। इस पर सुरक्षाकर्मी उन्हें छाते की ओट में लेकर चले गए। उन्होंने बातचीत से इन्कार कर दिया।
यूपी में महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव वसंत पंचमी के दिन हरिद्वार में वीआईपी घाट पर स्नान करने पहुंचीं थीं। वीआईपी घाट से निकलते समय पत्रकारों ने अपर्णा से तलाक के संबंध में सवाल पूछ लिया, इससे वह भड़क गईं। स्नान के दौरान अश्लील तरह से वीडियो बनाने का आरोप लगा उन्होंने काफी भला बुरा कहा। घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सूत्रों के अनुसार गृहमंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरेे की सूचना पर वह उनसे मिलने आईं थीं। वह गुरु स्वामी रामदेव से तो मिलीं लेकिन उनकी मुलाकात पतंजलि में ठहरे गृहमंत्री से नहीं हो सकी। इस बीच वह स्नान करने वीआईपी घाट पहुंचीं थीं।

More Stories
देहरादून चाय बागान भूमि विवाद, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 29.17 हेक्टेयर सीलिंग भूमि के खरीद-फरोख्त पर लगाई रोक,,,
उत्तराखंड में करवट लेगा मौसम, पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बन रहे है बर्फबारी के आसार,,,
“देश – दुनिया” माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप, दुनिया के बड़े हिस्से में डिजिटल कामकाज प्रभावित, भारत में भी पड़ा व्यापक असर,,,,