October 14, 2026

उत्तराखण्ड की सियासत में आज बड़े उलटफेर की उम्मीद, चुनाव से पहले भाजपा के यह नेता थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन,,,

उत्तराखण्ड की सियासत में आज बड़े उलटफेर की उम्मीद, चुनाव से पहले भाजपा के यह नेता थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन,,,

देहरादून: सूत्रों के मुताबिक प्रदेश की राजनीति में आज एक बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिल सकता है। चर्चा है कि कई प्रभावशाली नेता जल्द ही कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।बताया जा रहा है कि राजकुमार ठुकराल (रुद्रपुर के पूर्व भाजपा विधायक), भीमलाल आर्य (घनसाली से पूर्व भाजपा विधायक), नारायण पाल (सितारगंज से पूर्व विधायक) और गौरव गोयल (पूर्व मेयर रुड़की) कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक ये ज्वाइनिंग दिल्ली में होगी।

इसके साथ ही लाखन सिंह नेगी (भीमताल से वर्तमान जिला पंचायत सदस्य), अनुज गुप्ता (पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मसूरी) और यशपाल राणा (रुड़की) के नाम भी इस संभावित सियासी घटनाक्रम में सामने आ रहे हैं।

माना जा रहा है कि ये सभी नेता जल्द कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इन नेताओं का अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत जनाधार है। ऐसे में यदि यह घटनाक्रम सच होता है तो उत्तराखण्ड की राजनीति में कुछ सीटों पर नए समीकरण और हलचल पैदा होना तय माना जा रहा है।

क्या सच में बदलेगा सियासी पाला, या आख़िरी वक्त में होगा कोई नया मोड़…? अब सबकी नज़रें आज के संभावित घटनाक्रम पर टिकी हैं।

You may have missed

Share