देश में फॉर्म 6 में संशोधन को लेकर राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर तीखा हमला, पूछा- ‘टीसीएस को बदलाव का निर्देश किसने दिया?’

नई दिल्ली: ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ से ठीक पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मतदाता पंजीकरण से जुड़े ‘फॉर्म 6’ में किए गए बदलावों को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) द्वारा फॉर्म के प्रारूप में किए गए बदलावों को लेकर जवाब मांगा है।
सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दागे तीखे सवाल
राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में सीधा सवाल करते हुए पूछा कि चुनाव आयोग में वह कौन अधिकारी या प्राधिकारी था, जिसने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को ‘फॉर्म 6’ के प्रारूप में बदलाव करने के निर्देश दिए थे? इसके साथ ही उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि संबंधित कंपनी के भीतर इस बदलाव को मंजूरी किसने दी थी।
क्या है ‘फॉर्म 6’ और क्या हुआ था बदलाव?

गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग का ‘फॉर्म-6’ नए मतदाताओं और पहली बार वोट डालने के पात्र बने नागरिकों के पंजीकरण के लिए उपयोग में लाया जाता है।
- इस फॉर्म में एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के तहत एक नई घोषणा (डिक्लेरेशन) जोड़ी गई थी।
- इसके तहत आवेदक के लिए यह बताना अनिवार्य किया गया था कि पुराने एसआईआर में उसका नाम शामिल था या नहीं।
- इसके अतिरिक्त, फॉर्म में माता-पिता एवं दादा-दादी के नाम दर्ज होने से संबंधित विवरण भी मांगा गया था, जिसको लेकर अब विवाद गहराता नजर आ रहा है।

More Stories
श्री रामलीला समिति लकड़हारान ज्वालापुर के 120वें वार्षिक उत्सव का आदेश चौहान ने किया उद्घाटन, बोले-रामलीला सनातन संस्कृति और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम,,,
हरिद्वार सियासी रस्साकशी और प्रशासनिक अनदेखी की भेंट चढ़ी ‘नए हरिद्वार–रामदेव पुलिया’ छोटी गंगा सड़क, गड्ढों से जूझती जनता, बाल-बाल बची आज फिर,,,, फिर
उत्तराखंड में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ 11 अक्टूबर तक बारिश और बर्फबारी के आसार, प्रदेश के 9 जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी,,,