नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, भारत के साथ सीमा विवाद कोई बड़ा मुद्दा नहीं, भारत ने नेपाल को तत्काल राहत सामग्री सहित भविष्य में भी हरसंभव मदद दिया भरोसा,,,

दिल्ली! बाढ़ और प्राकृतिक आपदा की विभीषण तबाही के बीच नेपाल ने भारत के साथ अपने कूटनीतिक संबंधों को लेकर एक बड़ा और सकारात्मक बयान दिया है। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने दोनों देशों के बीच सीमा विवाद पर स्पष्ट किया है कि पड़ोसियों के बीच ऐसे मतभेद सामान्य हैं, लेकिन इन्हें अक्सर जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है।

वर्तमान में नेपाल तिब्बत की ओर से आई भयंकर बाढ़ के कारण भारी तबाही और मानवीय संकट का सामना कर रहा है। इस संकट की घड़ी में भारत ने न केवल नेपाल को तत्काल राहत सामग्री और सहायता पहुंचाई है, बल्कि भविष्य में भी हरसंभव मदद जारी रखने का पूरा भरोसा दिलाया है।
आपदा के इस दौर में भारत और नेपाल के बीच कूटनीतिक स्तर पर आए इस लचीलेपन और गर्मजोशी को द्विपक्षीय संबंधों में एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में देखा जा रहा है। विदेश मंत्री शिशिर खनाल की यह टिप्पणी दोनों पड़ोसी देशों के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करने और पुराने गतिरोधों को पीछे छोड़कर सहयोग की नई राह पर आगे बढ़ने का स्पष्ट संदेश देती है।

More Stories
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,
उत्तराखंड में फिर से बदलेगा मौसम का मिजाज, 15 और 16 अक्टूबर को बारिश व बर्फबारी का अलर्ट, इस बारिश से पहाड़ों में बढ़ेगी ठंड,,,