नेपाल में कुदरत ने बरपाया कहर, भोटे कोशी नदी की बाढ़ से हुई भारी तबाही, 105 भारतीय पर्यटकों सहित सैकड़ों लापता,,,
दिल्ली। भारत के पड़ोसी देश नेपाल में बुधवार सुबह उस वक्त भीषण आपदा आ गई, जब तिब्बत की ओर से अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड) ने रसुवा जिले समेत कई इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया। सुबह करीब 8:30 बजे भोटे कोशी नदी में आए इस उफान ने तटीय बस्तियों, बाजारों और बुनियादी ढांचे को पूरी तरह तबाह कर दिया।
”नेपाल में अचानक आई बाढ़ और व्यापक तबाही”

नेपाल टूरिज्म बोर्ड के अनुसार, इस हृदयविदारक हादसे में अब तक दर्जनों लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि भारी संख्या में लोग लापता हैं। अचानक आए इस सैलाब से वाहन, पुल और जलविद्युत परियोजनाएं तिनके की तरह बह गईं।
384 यात्रियों के लापता होने की खबर, 105 भारतीय शामिल

नेपाल टूरिज्म बोर्ड और टूरिस्ट पुलिस द्वारा दी गई शुरुआती जानकारी के मुताबिक, प्रभावित क्षेत्रों से कुल 384 यात्रियों के लापता होने की खबर है। इनमें 291 विदेशी नागरिक और 93 नेपाली नागरिक शामिल हैं। विदेशी नागरिकों में कम से कम 105 भारतीय पर्यटक भी बताए जा रहे हैं, जिनमें से कई कैलाश मानसरोवर यात्रा या अन्य पर्यटन स्थलों की ओर जा रहे थे। इस बीच, स्थानीय प्रशासन और ट्रैवल एजेंसियों के माध्यम से लापता लोगों की तलाश के लिए तेजी से जांच-पड़ताल और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
सरकार का आपातकालीन कदम और सेना की तैनाती

इस राष्ट्रीय आपदा के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने तुरंत एक उच्चस्तरीय आपातकालीन बैठक बुलाई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नेपाल सेना, आर्म्ड पुलिस फोर्स और नेपाल पुलिस को युद्धस्तर पर तैनात कर दिया गया है। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एमआई-17 हेलीकॉप्टरों और इमरजेंसी मेडिकल रेस्क्यू टीमों को त्रिशुली नदी के आसपास के क्षेत्रों में भेजा गया है, ताकि फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके।
नेपाल और भारतीय दूतावास द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर
संकट की इस घड़ी में सहायता और प्रामाणिक जानकारी के लिए नेपाल टूरिज्म बोर्ड और भारतीय दूतावास ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:
- नेपाल टूरिज्म बोर्ड:
- टोल-फ्री इमरजेंसी नंबर: 1234
- हॉटलाइन नंबर: 1144
- टूरिस्ट पुलिस: 9851289445
5
- भारतीय दूतावास (नेपाल):
- +977 985 131 6807
- +977 970 910 7500


More Stories
उत्तराखंड केदारनाथ से मसूरी तक 8 रोपवे प्रोजेक्ट्स पर तेजी से ही काम, सुरक्षा सुविधा सहित तय समय मे काम पूरा करने के धामी ने दिए सख्त निर्देश,,,
नेपाल में कुदरत ने बरपाया कहर, भोटे कोशी नदी की बाढ़ से हुई भारी तबाही, 105 भारतीय पर्यटकों समेत सैकड़ों लापता,,,
हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटको से मचा हड़कंप, शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई तीव्रता,,,