ब्रेकिंग न्यूज़ सीमा में घुसपैठ करने वाले दो आतंकियों को सेना ने किया ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद, ऑपरेशन जारी,,,

जम्मू- जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकी लगातार घुसपैठ की कोशिशों में जुटे रहते हैं। वही भारतीय सेना आतंकियों की इन प्रयासों को नाकाम करने के लिए हर वक्त पैनी नजर बनाये रहते हैं। ऐसी ही घुसपैठ की कोशिश को सेना ने नाकाम किया है।
सेना को खुफिया एजेंसियों और जम्मू कश्मीर पुलिस से संभावित घुसपैठ की कोशिश के बारे में इनपुट मिले। इसके बाद सेना ने आठ सितंबर की मध्यरात्रि को लाम और नौशेरा के सामान्य क्षेत्र में एक घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया।
इस दौरान सेना ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। साथ ही बड़ी मात्रा में युद्ध सामग्री बरामद की गई है। व्हाइट नाइट कोर के मुताबिक, ऑपरेशन अभी जारी है।

More Stories
हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटको से मचा हड़कंप, शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई तीव्रता,,,
उत्तराखंड रसगुल्ले की मिठास में घुल रहा जहर, उत्तराखंड में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा, नमूनों में भारी मिलावट से हुआ खुलासा,,,
उत्तराखंड हरिद्वार कमलदास कुटिया में सेवक पर हमला कर किया गंभीर रूप से घायल, पुलिस कर रही जांच,,,