October 19, 2026

राहुल गांधी का भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोले उत्तराखंड में कागजों पर निवेश और नारों में नौकरियां,,,

राहुल गांधी का भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोले उत्तराखंड में कागजों पर निवेश और नारों में नौकरियां,,,

​नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड की भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए आरोप लगाया है कि राज्य में निवेश केवल कागजों तक सीमित है और नौकरियां महज नारों में रह गई हैं, जबकि राज्य के युवाओं के हिस्से केवल पेपर लीक आ रहे हैं।

​सोशल मीडिया पर एक खोजी मीडिया रिपोर्ट साझा करते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय बीज-खाद की दुकानों और आटा मिलों तक को ‘निवेशक’ घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि समिट के प्रचार और रोड शो पर जनता के लगभग ₹100 करोड़ खर्च किए गए और सरकार ने दावा किया कि ₹1 लाख करोड़ का निवेश धरातल पर आ चुका है, लेकिन हकीकत में 35% निवेश राज्य की अपनी ही बिजली कंपनियों से दिखाया गया है।

​राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि एक गैर-मुनाफा स्कूल (जो सीएसआर फंड पर चलता है) और बिना किसी कमाई व बिना कर्मचारियों वाली निष्क्रिय कंपनी के खाते में भी करोड़ों का निवेश दर्ज किया गया है। उन्होंने दुबई और लंदन रोड शो से निवेश जुटाने के दावों पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री से मांग की कि वे राज्य के सभी 3,300 कथित निवेशकों की पूरी सूची सार्वजनिक करें।

Share