शाम की चाय का मज़ा दोगुना करेंगे कच्चे पपीते के क्रिस्पी कटलेट, जानें बेहद आसान रेसिपी,,,,,,

देहरादून: अगर आप शाम की चाय के साथ रोजाना के वही पुराने समोसे और पकौड़े खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया व पौष्टिक आजमाना चाहते हैं, तो कच्चे पपीते के कटलेट एक बेहतरीन विकल्प हैं। स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिहाज से फायदेमंद यह नाश्ता बाहर से बेहद क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि।
🟢 आवश्यक सामग्री
- कच्चा पपीता: 2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
- उबले आलू: 2 (मैश किए हुए)
- चावल का आटा या ब्रेड क्रम्ब्स: 3-4 चम्मच (क्रिस्पी टेक्सचर के लिए)
- हरी मिर्च व अदरक: स्वादानुसार (बारीक कटे/कद्दूकस किए)
- मसाले: आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला, 1 चम्मच अमचूर/चाट मसाला और स्वादानुसार नमक।
- अन्य: हरा धनिया और तलने के लिए तेल।
🟢बनाने की विधि
पपीते से पानी निकालें,कद्दूकस किए पपीते में थोड़ा नमक मिलाकर 5 मिनट रखें, फिर हाथों से निचोड़कर अतिरिक्त पानी निकाल दें। इससे कटलेट कुरकुरा बनता है।
मिश्रण तैयार करें, एक बर्तन में निचोड़ा पपीता, मैश किए आलू, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें।
मिश्रण में चावल का आटा या ब्रेड क्रम्ब्स मिलाकर इसे आटे की तरह गूंध लें और हाथों पर तेल लगाकर मनचाहे आकार की टिक्कियां/कटलेट बना लें।
शैलो फ्राई करें, पैन में तेल गरम करके कटलेट्स को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा व क्रिस्पी होने तक तलें।
परोसने का तरीका, तैयार गरमा-गरम कटलेट्स को हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ शाम की चाय के साथ सर्व करें।

More Stories
श्री रामलीला समिति लकड़हारान ज्वालापुर के 120वें वार्षिक उत्सव का आदेश चौहान ने किया उद्घाटन, बोले-रामलीला सनातन संस्कृति और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम,,,
हरिद्वार सियासी रस्साकशी और प्रशासनिक अनदेखी की भेंट चढ़ी ‘नए हरिद्वार–रामदेव पुलिया’ छोटी गंगा सड़क, गड्ढों से जूझती जनता, बाल-बाल बची आज फिर,,,, फिर
ग्राफिक एरा में सीटों का विस्तार,अधिक छात्रों को मिलेगा विश्वस्तरीय शिक्षा का अवसर,,,,,,,