September 21, 2026

“सरकारी नौकरी का मौका” SI के 1,871 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर, अभ्यर्थी ऐसे करे आवेदन,,,,

“सरकारी नौकरी का मौका” SI के 1,871 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर, अभ्यर्थी ऐसे करे आवेदन,,,,

देहरादून। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1871 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क जमा करने के लिए 1 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया गया है। आवेदन फॉर्म में सुधार की सुविधा 8 से 10 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। पेपर-I की परीक्षा की तारीख आयोग बाद में घोषित करेगा।

🟢 इस बार बदला SSC CPO का एग्जाम पैटर्न, समय और नेगेटिव मार्किंग भी बदली
SSC CPO 2026 में परीक्षा पैटर्न में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। पेपर-I में अब 200 की जगह 100 प्रश्न होंगे और परीक्षा की अवधि दो घंटे से घटाकर एक घंटा कर दी गई है।

पेपर-I में रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, गणित और अंग्रेजी से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सेक्शन के लिए 15 मिनट का सेक्शनल टाइमर रहेगा। गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

पेपर-II के पैटर्न में भी बदलाव किया गया है। अब इसमें रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, गणित और अंग्रेजी चारों विषय शामिल होंगे। कुल 100 प्रश्न 200 अंकों के होंगे और परीक्षा के लिए एक घंटे का समय मिलेगा। पेपर-II में प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.50 अंक काटे जाएंगे।

दिल्ली पुलिस से CAPF तक, किस बल में कितनी वैकेंसी?
SSC CPO भर्ती के तहत दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पुरुष वर्ग में 205 और महिला वर्ग में 112 पद हैं।

CAPF में सब-इंस्पेक्टर (GD) के कुल 1320 पद शामिल हैं। इनमें पुरुषों के लिए 1173 और महिलाओं के लिए 147 पद हैं।
बलवार पदों की बात करें तो BSF में 457, CRPF में 254, CISF (GD) में 250, ITBP में 187 और SSB में 172 पद हैं।

इसके अलावा CISF में सब-इंस्पेक्टर (फायर) के 234 पदों पर केवल पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती होगी।

🟢 ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
दिल्ली पुलिस और CAPF में सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना जरूरी है।

CISF सब-इंस्पेक्टर (फायर) पद के लिए PCM विषयों के साथ B.Sc. या निर्धारित इंजीनियरिंग ट्रेड में तीन वर्षीय डिप्लोमा की योग्यता मांगी गई है।

दिल्ली पुलिस SI के पुरुष पद के लिए PET/PST की तारीख तक LMV यानी मोटरसाइकिल और कार चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।

🟢 20 से 25 साल की उम्र वाले अभ्यर्थियों के लिए मौका
सामान्य SI पदों के लिए 1 अगस्त 2026 को आयु सीमा 20 से 25 वर्ष निर्धारित है। अभ्यर्थी का जन्म 2 अगस्त 2001 से 1 अगस्त 2006 के बीच होना चाहिए।

CISF SI (फायर) पद के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष है। SC और ST वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष तथा OBC वर्ग को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।

🟢 पहले लिखित परीक्षा, फिर फिजिकल और मेडिकल टेस्ट
SSC CPO भर्ती की चयन प्रक्रिया कई चरणों में होगी। सबसे पहले पेपर-I की कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल होना होगा।

PST और PET में योग्य अभ्यर्थियों को पेपर-II के लिए बुलाया जाएगा। चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में विस्तृत चिकित्सा परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन होगा।

🟢 एक घंटे में 100 सवाल, हर सेक्शन के लिए तय समय
पेपर-I में कुल 100 प्रश्न होंगे और अधिकतम 100 अंक होंगे। परीक्षा की अवधि एक घंटा रहेगी।

रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, गणित और अंग्रेजी से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सेक्शन के लिए 15 मिनट का समय निर्धारित है। गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
पेपर-II में 100 प्रश्न होंगे और अधिकतम 200 अंक होंगे। इसमें रीजनिंग के 20, सामान्य ज्ञान के 20, गणित के 20 और अंग्रेजी के 40 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि एक घंटा होगी और गलत उत्तर पर 0.50 अंक काटे जाएंगे।

🟢 फिजिकल टेस्ट में दौड़ के साथ लंबी और ऊंची कूद
पुरुष अभ्यर्थियों को 100 मीटर की दौड़ 16 सेकंड में और 1.6 किलोमीटर की दौड़ 6.5 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अलावा 3.65 मीटर लंबी कूद और 1.2 मीटर ऊंची कूद निर्धारित है। शॉट पुट में 16 एलबीएस वजन को 4.5 मीटर तक फेंकना होगा।

महिला अभ्यर्थियों के लिए 100 मीटर की दौड़ 18 सेकंड में और 800 मीटर की दौड़ 4 मिनट में पूरी करनी होगी। लंबी कूद के लिए 2.7 मीटर और ऊंची कूद के लिए 0.9 मीटर का मानक निर्धारित है।

🟢 शारीरिक मानकों में लंबाई और सीने की माप भी जरूरी
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सामान्य रूप से न्यूनतम लंबाई 170 सेंटीमीटर निर्धारित है। सीने की माप 80 सेंटीमीटर और फुलाकर 85 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई 157 सेंटीमीटर निर्धारित है।

🟢 100 रुपये आवेदन शुल्क, इन वर्गों को छूट
SSC CPO भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है। महिला अभ्यर्थियों तथा SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।
अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले SSC की आधिकारिक अधिसूचना में पदवार योग्यता, शारीरिक मानक, आरक्षण और अन्य सभी शर्तों की जानकारी जरूर जांच लें। समयऔर कैलेंडर

Share