October 16, 2026

हरिद्वार, ज्वालापुर रामलीला में सीता खोज से बाली वध तक के प्रसंगों का हुआ जीवंत मंचन, राज्यमंत्री नितिन गौतम सहित गणमान्य जनों ने की आरती,,,,,

हरिद्वार, ज्वालापुर रामलीला में सीता खोज से बाली वध तक के प्रसंगों का हुआ जीवंत मंचन, राज्यमंत्री नितिन गौतम सहित गणमान्य जनों ने की आरती,,,,,

​हरिद्वार। श्री रामलीला समिति (रजि.), मोहल्ला लक्कड़हारान, ज्वालापुर के ऐतिहासिक 120वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में रंगमंच पर प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़े मार्मिक व प्रेरणादायी प्रसंगों का भव्य मंचन किया गया। इस दौरान सीता खोज, जटायु उद्धार, शबरी संवाद, सुग्रीव मित्रता तथा बाली वध की लीलाओं के जीवंत अभिनय ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के राज्यमंत्री एवं श्री गंगा सभा हरिद्वार के अध्यक्ष श्री नितिन गौतम उपस्थित रहे। उनके साथ श्री गंगा सभा के घाट व्यवस्था सचिव श्री वीरेन्द्र कौशिक, उपाध्यक्ष श्री मनोज झां, भागवताचार्य श्री करूणेश मिश्रा, श्री पराग चाकलान, श्री अखिलेश शास्त्री, श्री अश्वनी ख्यालीके, श्री प्रेम त्रिपाठी, श्री शेवतांक त्रिपाठी, श्री बृजमोहन भक्त, श्री शिवांश झां, श्री सक्षम कौशिक सहित सिराज बन्धु पंचायत के सभी सम्मानित सदस्यों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम एवं लक्ष्मण जी के स्वरूपों की आरती उतारकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

​इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री नितिन गौतम ने समिति की दीर्घकालिक सांस्कृतिक परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि 120 वर्षों से निरंतर यह आयोजन समाज को मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दे रहा है।

​लीला के सफल संचालन में समिति के संरक्षक श्री राम सरदार, श्री नरेंद्र अधिकारी, श्री अनिल सिखौला, अध्यक्ष श्री नितिन अधिकारी, मंत्री श्री प्रदीप पत्थरवाले, निर्देशक श्री दुष्यंत कुएंपेवाले, संयोजक श्री मधुसूदन हेम्मनके, कोषाध्यक्ष श्री शोभित खेड़ेवाले, प्रबंधक श्री उदित वशिष्ठ एवं स्वागतमंत्री श्री सत्यम अधिकारी की मुख्य भूमिका रही।

​कार्यक्रम में प्रवीण खेड़ेवाले, आशुतोष चक्रपाणि, आलोक चौहान, शिवम अधिकारी, नितीश सिखौला, गौरव चक्रपाणी, तन्मय सरदार, शशांक सिखौला, विनीत सिखौला, नवनीत चक्रपाणि, अरुण भक्त, केतन पत्थरवाले, आकाश सिखौला, हर्षित अधिकारी, राघव ठेकेदार, देवांश अधिकारी, अभिषेक चाकलान, अभिषेक भक्त, अक्षित सिखौला, माधव गौतम, आशीष शर्मा, गोविन्द मल्ल, कृष्णा सिखौला, येशू चाकलान, दीपक सैनी, अनुज सिखौला एवं विश्वम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

You may have missed

Share