October 21, 2026

हरिद्वार पिरान कलियर दरगाह से वायुसेना अधिकारी का बेटा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, लैपटॉप व दस्तावेज बरामद, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की,,,

हरिद्वार पिरान कलियर दरगाह से वायुसेना अधिकारी का बेटा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, लैपटॉप व दस्तावेज बरामद, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की,,,

​पिरान कलियर। विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक परिसर से भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी का 27 वर्षीय बेटा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। दरगाह परिसर से युवक का लावारिस बैग बरामद होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

​🔴 निजी विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर था युवक

​लापता युवक की पहचान 27 वर्षीय सत्यम के रूप में हुई है, जो एक निजी विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत था। परिजनों के अनुसार, सत्यम ने करीब डेढ़ महीने पूर्व अपनी नौकरी छोड़ दी थी और वह काफी समय से अपने पिता के संपर्क में भी नहीं था। उसके पिता शंकर सिंह मूल रूप से बिहार के निवासी हैं और वर्तमान में भारतीय वायुसेना में मास्टर वारंट ऑफिसर (MWO) के पद पर पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में तैनात हैं।

​🔴 पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कार्रवाई

​दरगाह परिसर में लावारिस हालत में मिले काले बैग की सूचना पुलिस ने 18 अक्टूबर को पिता को दी थी। पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में बैग से लैपटॉप, पासपोर्ट और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए, जिससे युवक की पहचान की पुष्टि हुई। पिता की तहरीर पर पिरान कलियर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के माध्यम से लापता युवक का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।

You may have missed

Share