हरिद्वार मां मंशा देवी एवं चंडी देवी मंदिरों में पुलिस चौकी की स्थापना, व्यवस्था होगी और अधिक सुदृढ़ – प्रमेन्द्र सिंह डोबाल

हरिद्वार: तीर्थ नगरी हरिद्वार स्थित मां मनसा देवी और चांदीदवी पर बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए

मां मंशा देवी एवं मां चंडी देवी मंदिर परिसरों में स्थायी पुलिस चौकी (आउट पोस्ट) स्थापित करने के आदेश जारी किए हैं।
यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। अब दोनों प्रमुख शक्तिपीठों पर सुव्यवस्थित रूप से दर्शन एवं यात्रा संचालन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

पुलिस चौकीयों की तैनाती और व्यवस्था:
- मां मंशा देवी मंदिर परिसर एवं मां चंडी देवी मंदिर परिसर में की जाएगी आउट पोस्ट चौकी
- प्रत्येक चौकी पर एक प्रभारी अधिकारी सहित आवश्यक पुलिस बल की तैनाती की गई है।
- भीड़ प्रबंधन, कानून-व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और तीर्थयात्रियों की सहायता हेतु करेगी चौकियाँ कार्य।
पर्यवेक्षण एवं निगरानी:
- इन आउट पोस्ट चौकियों का सीधा पर्यवेक्षण पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा किया जाएगा। आदेश जारी।

More Stories
“धर्म – कर्म” मां शैलपुत्री की विधिवत आराधना से जीवन में आएगी सुख-समृद्धि- श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी
उत्तराखंड हरिद्वार भैरव घाट पर जूना अखाड़ा के संतों ने तर्पण कर उत्तराखंड के समग्र विकास और शांति की करी कामना,,,
उत्तराखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलाधिकारियों को भेजे निर्देश, फसलों, मवेशियों और परिसंपत्तियों क्षति का सर्वेक्षण कर पीड़ितों को दे मुआवजा- मदन कौशिक