May 13, 2026

उत्तराखंड”ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत कनखल पुलिस ने स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत की कार्रवाई,,,,

उत्तराखंड”ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत कनखल पुलिस ने स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत की कार्रवाई,,,,

हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत हरिद्वार पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के दिशा-निर्देशों पर कनखल पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक स्मैक तस्कर को दबोचा है। यह कार्रवाई पूर्व में पकड़े गए एक अपराधी से मिली सूचना के आधार पर की गई है।

पुरानी कड़ी से जुड़ा नया खुलासा

​उल्लेखनीय है कि बीते 16 अप्रैल 2026 को कनखल पुलिस ने शास्त्री नगर, मेरठ निवासी शंकर को 7.92 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान शंकर ने खुलासा किया था कि उसने बरामद स्मैक हिमांशु नाम के व्यक्ति से खरीदी थी। इस जानकारी को पुख्ता करते हुए पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी।

योजनाबद्ध तरीके से गिरफ्तारी

​प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में गठित टीम ने सटीक सूचना के आधार पर दिनांक 11 मई 2026 को आरोपी हिमांशु को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी की पहचान हिमांशु गौतम (निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश; वर्तमान निवासी विकास कॉलोनी, ज्वालापुर) के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट के सुसंगत प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अपराधियों के विरुद्ध ‘ताबड़तोड़’ अभियान

​जनपद में शराब तस्करों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों और ईनामी अपराधियों के विरुद्ध पुलिस का अभियान जारी है। कनखल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नशा तस्करों और शांति भंग करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और यह कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।

पुलिस टीम का विवरण

  • उ0नि0 प्रकाश चन्द्र (चौकी प्रभारी)
  • हे0का0 जितेन्द्र शाह
  • का0 सतेन्द्र रावत

 

Share