उत्तराखंड अभियोजन से जुड़े मामलों में न हो अनावश्यक देरी, विभाग मामलों के निस्तारण में करे तेजी- आनंद बर्द्धन

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को अभियोजन विभाग की समीक्षा की और जघन्य अपराधों पर त्वरित कार्रवाई और अनावश्यक देरी से बचने के निर्देश दिए. सीएस ने मामलों के निस्तारण में तेजी लाने को कहा.
उन्होंने आरोपियों को शीघ्र सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी पर जोर दिया. स्थायी समिति की बैठकें निर्धारित समय पर आयोजित नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की. अधिकारियों को बैठकें नियमित और निर्धारित समय सारणी के अनुसार आयोजित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अभियोजन से संबंधित मामलों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए.
बैठक में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने सेवा संकल्प अभियान की जानकारी दी. बताया कि सेवा और सपना के तहत प्रदेशभर के विद्यालयों में प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी. एक से सात अक्टूबर तक हैकाथॉन और इनোভेशन चैलेंज का भी आयोजन किया जाएगा. इसमें युवाओं, स्टार्ट्सअप्स एवं रिसर्चर्स को टेक्नोलॉजी, विकास एवं सोशल इनোভेशन सहित विभिन्न विषयों पर भारत के भविष्य के लिए समाधान तैयार करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा. जन कल्याण संवाद के माध्यम से प्रौद्योगिकी, खेल, कला, विज्ञान एवं सामाजिक प्रभाव के क्षेत्र में प्रभावशाली व्यक्तियों को एक मंच पर लाया जाएगा.
सात अक्टूबर से सेवा ज्योति यात्रा दिवस के अवसर पर रिले मैराथन में पेशेवर एथलीटों के साथ आम नागरिक भी प्रतिभाग करेंगे. इसके साथ ही खेल प्रतियोगिता, साइकिलिंग तथा बाइक रैली का आयोजन भी किया जाएगा. बैठक में प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, एल फ़ेनाई आदि मौजूद थे.

More Stories
उत्तराखंड हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, उत्तराखंड को मिलेगा 8000 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न,,,,
उत्तराखंड मौसम अपडेट, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी, भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें, अगले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान,,,,
उत्तराखंड के नंदानगर में फंदे से लटके मिले किशोर और किशोरी, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा,,,,