उत्तराखंड आईएमए पासिंग आउट परेड, जेईई और नीट छोड़ प्रिंस कुमार बने सेना में अफसर, अमृतसर के आर्यन गिल ने भी पाई कामयाबी,,,

देहरादून: भारतीय सेना में अफसर बनकर शामिल हुए उत्तर प्रदेश के मथुरा निवासी प्रिंस कुमार कुशवाह बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं।
अब वह लेफ्टिनेंट बन गए हैं। आर्यन गिल भी सीडीएस के माध्यम से आइएमए पहुंचे।
उन्होंने एक साथ जेईई, नीट और एनडीए की परीक्षा पास कर ली। जिसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग व डाक्टरी को छाेड़ सेना को अपनाया। एनडीए से उन्हें आइएमए में एंट्री मिली और अब वह लेफ्टिनेंट बन गए हैं।
प्रिंस के पिता सेना से रिटायर्ड हैं और बहन वर्तमान में सैन्य अधिकारी है। बचपन से ही सैन्य परंपरा के बीच पले प्रिंस के भीतर भी वर्दी की ललक छिपी हुई थी। हालांकि, परिवार ने कभी सेना को लेकर जोर नहीं डाला। उनके सामने डाक्टर व इंजीनियर बनने के अवसर आए, लेकिन उन्होंने सेना को ही वरीयता दी और आइएमए से पास आउट होकर परिवार की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।
माता-पिता को जाता है सफलता का श्रेय
पंजाब के अमृतसर निवासी आर्यन गिल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। सीडीएस के माध्यम से आइएमए पहुंचे आर्यन अब सैन्य अधिकारी हैं। उनके पिता डीआइजी मंजीत सिंह गिल तटरक्षक बल में हैं और मां रूपाली गृहणी हैं। उन्हें माता पिता से अनुशासन के साथ कड़े परिश्रम की सीख मिली। पिता की तरह वर्दी का चाह और देशप्रेम ने उन्हें कामयाबी की राह पर आगे बढ़ाया।

More Stories
उत्तराखंड BHEL रानीपुर सीट पर लगातार तीन बार जीत दर्ज कर हैट्रिक बना चुके है विधायक आदेश चौहान, आइए जानते है 2012 से 2026 तक का इनका राजनीतिक सफर- गौरव चक्रपाणी
उत्तराखंड BHEL रानीपुर सीट पर लगातार तीन बार जीत दर्ज कर हैट्रिक बना चुके है विधायक आदेश चौहान, आइए जानते है 2012 से 2022 तक का इनका राजनीतिक सफर,,,,
उत्तराखंड अंकिता भंडारी केस में पहली बार मीडिया के सामने आए दोषी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य, 4085 पन्नों की चैट दिखाकर उठाए जांच पर सवाल,,,