
हरिद्वार: दिनांक 10.06.2025 को पुलिस अधीक्षक यातायात जितेंद्र मेहरा द्वारा यातायात कार्यालय रुड़की और सीपीयू रुड़की का वर्ष 2024 का वार्षिक निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान यातायात कार्यालय रुड़की/सीपीयू रुड़की के राजकीय संपत्ति स्टोर और कार्यालय के सभी अभिलेखों की जांच की। इसके साथ ही यातायात कार्यालय परिसर में खड़े सीज किए गए वाहनों का भी मुआयना किया।
निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा यातायात कार्यालय रुड़की में तैनात सभी अधिकारी/कर्मचारी, होमगार्ड और सीपीयू में नियुक्त सभी अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लिया।
इस सम्मेलन में सभी अधिकारी-कर्मचारियों से उनकी समस्याएं पूछीं और यातायात से संबंधित सुझाव भी मांगे। चार धाम यात्रा आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण और सम्मेलन के दौरान पुलिस उपाधीक्षक यातायात, निरीक्षक यातायात हरिद्वार एंव यातायात/ सीपीयू के कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,