उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का हुआ निधन पार्टी में शोक की लहर,,,
देहरादून: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का आज सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वह उत्तराखंड राज्य के गठन से पहले और बाद में प्रदेश कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर रहे।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव संगठन एवं प्रशासन राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं इंटक के प्रदेश अध्यक्ष, स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।।

उनका संपूर्ण जीवन जनसेवा, सामाजिक सरोकारों तथा कांग्रेस संगठन को समर्पित रहा। उनके निधन से प्रदेश कांग्रेस परिवार ने एक अनुभवी, संघर्षशील एवं प्रेरणादायी नेतृत्व को खो दिया है। इस कठिन समय में हमारी उपस्थिति ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि एवं सम्मान होगी। ओम शांति।


More Stories
उत्तराखंड हरिद्वार डीएम मयूर दीक्षित ने जनसुनवाई में 68 शिकायतो में से मौके पर 32 का किया निस्तारण,,,
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसमस्याएं सुन अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश,,,
उत्तराखंड में जर्जर और बंद स्कूलों के खिलाफ सीजेपी का बड़ा अल्टीमेटम, धामी सरकार को दिया 10 दिन का समय,,,