उत्तराखंड कावड़ मेले में यहाँ दुकानदार पर भड़के कांवड़िए, दुकान पर मचाया तांडव तोड़फोड़ का वीडियो वायरल, पुलिस सख्त किया गिरफ्तार……
हरिद्वार: हरिद्वार की नगर कोतवाली क्षेत्र के अपर रोड पर कांवड़ियों ने सामान को लेकर कहासुनी के बाद दुकान पर जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हरिद्वार क्षेत्र से इस तरह के कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जिनमें कांवड़ियों द्वारा दुकानदारों और राहगीरों से मारपीट या उपद्रव के दृश्य हैं। वायरल वीडियो देर रात का बताया जा रहा है। हर की पेड़ी क्षेत्र शिव विश्राम ग्रह अपर रोड में कांवड़ की भेष में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ की।

उक्त प्रकरण में हरिद्वार पुलिस द्वारा 02 आरोपियों को हिरासत में लेते हुए BNSS की धारा 126, 135, 170 के तहत कार्यवाही की गई। चश्मे लेने पर हुए मामूली विवाद में आरोपियों ने आपा खो कर दुकान में तोड़ फोड़ की थी।
नाम पता अभियुक्त
मुकेश उर्फ झण्डू पुत्र ओमप्रकाश निवासी -सरकारी अस्पताल फतेहाबाद थाना -सदर हरियाणा उम्र -34वर्ष
2- मुकेश उर्फ काणा पुत्र ओमप्रकाश निवासी- सरकारी अस्पताल फतेहाबाद थाना -सदर हरियाणा उम्र -20वर्ष

More Stories
उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश में नई कार्यसमिति की घोषणा, कार्यसमिति में 121 सदस्य, 32 विशेष और 25 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल,,,
उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने PMGSY टेंडर अवमानना मामले में मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक को किया दोषी करार, अब सेवा अभिलेख में दर्ज होगी प्रविष्टि,,,
देश में मानसून का नया दौर, 9 से 15 अगस्त के बीच देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान, विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल में किया रेड अलर्ट,,,