November 14, 2026

उत्तराखंड की वादियों में दिखेगा साइकिलों का रोमांच, 19 नवंबर से प्रदेश में होगा ‘हिमालयन एमटीबी चैलेंज’ का आगाज,,,

उत्तराखंड की वादियों में दिखेगा साइकिलों का रोमांच, 19 नवंबर से प्रदेश में होगा ‘हिमालयन एमटीबी चैलेंज’ का आगाज,,,

​देहरादून। उत्तराखंड की दुर्गम पहाड़ियों और घुमावदार सड़कों पर एक बार फिर साइकिलों की रफ्तार और रोमांच देखने को मिलेगा। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) के तत्वावधान में आयोजित होने वाली पांचवीं ‘अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन एमटीबी चैलेंज-2026’ का अंतिम कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 19 से 26 नवंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में देश-विदेश के 100 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

​साइकिलिस्ट मुक्तेश्वर से मसूरी तक राज्य के 10 जिलों से गुजरते हुए 658 किलोमीटर का चुनौतीपूर्ण सफर छह चरणों में पूरा करेंगे। इस पूरी स्पर्धा में साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीएफआई) तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा।

​मुख्यमंत्री धामी दिखाएंगे हरी झंडी

प्रतियोगिता का आगाज 19 नवंबर को मुक्तेश्वर स्थित एक रिसॉर्ट में कर्टेन रेजर समारोह के साथ होगा। इसके अगले दिन, 20 नवंबर को सुबह 7:45 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुक्तेश्वर से रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। प्रतियोगिता का समापन 26 नवंबर को मसूरी स्थित जीएमवीएन के गढ़वाल टेरेस में आयोजित समारोह के साथ होगा।

​छह चरणों में तय होगा 658 किमी का सफर

पर्यटन विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार रेस का रूट और चरण इस प्रकार रहेंगे:

चरण / तिथि

रूट (कहां से कहां तक)

दूरी

पहला चरण (20 नवंबर)

मुक्तेश्वर से पिथौरागढ़

133 किमी

दूसरा चरण (21 नवंबर)

पिथौरागढ़ से बागेश्वर

124 किमी

तीसरा चरण (22 नवंबर)

बागेश्वर से तिलवाड़ा

145 किमी

विश्राम दिवस (23 नवंबर)

—

—

चौथा चरण (24 नवंबर)

तिलवाड़ा से टिहरी (कोटी कॉलोनी)

108 किमी

पांचवां चरण (25 नवंबर)

टिहरी से चिन्यालीसौड़

73 किमी

छठा चरण (26 नवंबर)

चिन्यालीसौड़ से मसूरी (समापन)

75

साहसिक पर्यटन को मिलेगी नई पहचान

पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य, साहसिक पर्यटन और पर्वतीय खेलों को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना है। इस कठिन ट्रैक पर साइकिलिस्टों की शारीरिक क्षमता और सहनशक्ति की कड़ी परीक्षा होगी।

Share