उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में विदेशी पर्यटकों की लगातार बढ़ रही है संख्या, अब तक 3428 पर्यटक कर चुके हैं फूलों की घाटी का दीदार,,,,

उत्तरकाशी: फूलों की घाटी में देश के ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी हर साल काफी पहुंचते हैं। पिछले साल 26 जून तक घाटी में 30 विदेशी पर्यटक आए थे, लेकिन इस साल 52 पर्यटक आ चुके हैं।
विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में पर्यटकों की तादात लगातार बढ़ रही है। इस साल विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। अभी तक 52 विदेशी समेत 3428 पर्यटक यहां आ चुके हैं। फूलों की घाटी में इस समय अलग-अलग प्रजाति के फूल खिल रहे हैं जो पर्यटकों को खासे आकर्षित करते हैं।
कारण है कि घाटी में देश के ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी हर साल काफी तादात में पहुंचते हैं। पिछले साल 26 जून तक घाटी में 30 विदेशी पर्यटक आए थे, लेकिन इस साल 52 पर्यटक आ चुके हैं। बृहस्पतिवार को घाटी में 26 विदेशी पर्यटक पहुंचे जिसमें 19 रूस के और सात लिथुआनिया के हैं।
अब तक घाटी में कुल 3428 पर्यटक आ चुके हैं, जबकि पिछले साल 26 जून तक 3324 पर्यटक आए थे। फूलों की घाटी वनक्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल घाटी में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। इस समय वहां ब्लू पॉपी भी खिले हुए हैं, इसे हिमालयी फूलों की रानी भी कहा जाता है। यह फूल अगस्त तक खिला रहता है।

More Stories
उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश में नई कार्यसमिति की घोषणा, कार्यसमिति में 121 सदस्य, 32 विशेष और 25 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल,,,
उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने PMGSY टेंडर अवमानना मामले में मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक को किया दोषी करार, अब सेवा अभिलेख में दर्ज होगी प्रविष्टि,,,
देश में मानसून का नया दौर, 9 से 15 अगस्त के बीच देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान, विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल में किया रेड अलर्ट,,,