उत्तराखंड केदारनाथ उपचुनाव : भाजपा में गहमा-गहमी, पूर्व विधायक के दत्तक पुत्र ने सीएम व प्रदेश अध्यक्ष से भेट कर यूपी चुनाव में पेश की दावेदारी,,,,,
देहरादून- केदारनाथ विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही भाजपा में टिकट के दावेदारों ने अपने-अपने लिए मोर्चेबंदी तेज कर दी है। इस बीच, पूर्व विधायक के कथित दत्तक पुत्र जयदीप बर्तवाल की भी टिकट के दावेदारों में एंट्री हो गई है।
बताया गया कि जयदीप ने मुख्यमंत्री धामी व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट से भेंट कर अपनी दावेदारी पेश की है। गौरतलब है कि आगामी 20 नवंबर को केदारनाथ विधानसभा सीट पर मतदान होने जा रहा है। ऐसे में भाजपा में तमाम दावेदारों ने टिकट के लिए जोर लगाया हुआ है और सभी अपने अपने समीकरण के लिहाज से टिकट की जुगत में लगे हैं।
हालांकि भाजपा ने केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के नामों का पैनल केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेज दिया है। पैनल में पूर्व विधायक आशा नौटियाल, कुलदीप रावत, कर्नल अजय कोठियाल और पूर्व विधायक स्वर्गीय शैला रानी रावत की बेटी ऐश्वर्या रावत समेत कुछ और नाम शामिल हैं।


More Stories
उत्तराखंड मेलाधिकारी ने कुंभ निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयबद्धता पर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,,,,
देश में अब LPG रिफिल बुकिंग में आई भारी गिरावट, अप्रैल में 50% कम, सप्लाई पूरी तरह हुई सामान्य,,,,
उत्तराखंड उपनल कर्मियों के सापेक्ष भर्ती पर सख्ती, सीधी भर्ती से पहले पूर्वानुमति अनिवार्य, अपर सचिव गिरधारी सिंह रावत के निर्देश जारी,,,,