उत्तराखंड के पहाड़ों में पाला और मैदानों में कोहरा अभी और बढ़ाएगा ठंड, प्रदेश मे अभी बारिश के नहीं आसार,,,,,,,

देहरादून: पहाड़ों में पाला और मैदानों में कोहरे से ठंड बढ़ेगी। फिलहाल बारिश के आसार नहीं है। सूखी ठंड परेशान करेगी। उत्तराखंड में सूखी ठंड से राहत के आसार फिलहाल कम देखने को मिल रहे हैं। जिसके चलते पहाड़ों में पाला और मैदानी इलाकों में कोहरा न सिर्फ ठंड बढ़ाएगा बल्कि परेशानी भी बनेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज पर्वतीय इलाकों में पाला पड़ने के साथ मैदानी इलाकों में सुबह-शाम कोहरा छाए रहने की संभावना है। हालांकि दिन भर प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।
आने वाले दिनों की बात करें तो 30 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। उधर सोमवार के तापमान की बात करें तो दिन के समय मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से ठंड से राहत मिली। जिसके चलते अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री इजाफे के साथ 25.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम सामान्य से दो डिग्री कमी के साथ 8.4 डिग्री रहा। उधर पर्वतीय इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से एक-दो डिग्री गिरावट के साथ दर्ज किया गया।

More Stories
‘दुष्यंत गौतम दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाना उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट, राज्यपाल नियुक्ति के विरोध में एकजुट हुई कांग्रेस ‘उत्तराखंड बंद’ का किया ऐलान,,,
उत्तराखंड अंकिता भंडारी प्रकरण पर गरमाई सियासत, राज्यपाल नियुक्ति और माता-पिता को हिरासत में लेने पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, भाजपा ने साधा निशाना,,,,
उत्तराखंड, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति के विरोध में इंडिया गेट पर प्रदर्शन करते अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद किया रिहा, दुखी माता पिता ने केंद्र को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम,,,